WWE WrestleMania 32 हाइलाइट्स: Roman Reigns ने जीती थी चैंपियनशिप, The Rock ने रचा था इतिहास

Ujjaval
WrestleMania 32 बेहतरीन रहा (Photo: WWE.com)
WrestleMania 32 बेहतरीन रहा (Photo: WWE.com)

WrestleMania 32 Highlights: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 32) को इतिहास के सबसे बड़े शोज़ में से एक माना जाता है। इस इवेंट का आयोजन 3 अप्रैल 2016 को टेक्सस में हुआ था। शो के दौरान रोमन रेंस (Roman Reigns), ब्रॉक लैसनर और द रॉक जैसे बड़े स्टार्स मैच लड़ते हुए दिखाई दिए। कुल 12 मैच हुए, जिसमें से 9 मुख्य शो में बुक किए गए। इस आर्टिकल में हम WrestleMania 32 की हाइलाइट्स पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE WrestleMania 32 हाइलाइट्स

प्री-शो

- कलिस्टो ने रायबैक को हराया और अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप रिटेन की।

- एलिसिया फॉक्स, ब्री बैला, ईवा मैरी, पेज और नटालिया ने 10 विमेन टैग टीम मैच में लाना, समर रे, एमा, टमीना और नेओमी को हराया।

- द उसोज़ ने टैग टीम मैच में डडली बॉयज़ का सामना किया और उन्हें हराया।

मुख्य शो

- केविन ओवेंस की इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए एक लैडर मैच देखने को मिला। इसमें केविन के विरोधी के रूप में ज़ैक रायडर, डॉल्फ ज़िगलर, स्टारडस्ट, सिंकारा, सैमी ज़ेन और द मिज़ ने हिस्सा लिया था। अंत में ज़ैक ने द मिज़ को लैडर से नीचे गिराया और खुद चैंपियनशिप निकालकर जीत प्राप्त की।

youtube-cover
Ad

- एजे स्टाइल्स का पहले WrestleMania मैच में क्रिस जैरिको से सामना देखने को मिला। जैरिको ने स्टाइल्स को कोडब्रेकर देकर पिन करते हुए जीत दर्ज की।

- अल्बर्टो डेल रियो, शेमस और रुसेव (लीग ऑफ नेशंस) ने मिलकर टैग टीम मैच में न्यू डे को हराया। मैच के बाद लीग ऑफ नेशंस ने दावा किया कि वो सबसे बेहतर हैं। शॉन माइकल्स, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और मिक फोली ने आकर उनपर हमला किया। इसी बीच ऑस्टिन ने न्यू डे के ज़ेवियर वुड्स पर स्टनर भी लगा दिया।

- ब्रॉक लैसनर और डीन एम्ब्रोज़ के बीच नो होल्ड्स बार्ड मैच देखने को मिला। यह काफी ब्रूटल रहा और अंत में ब्रॉक ने डीन को चेयर्स पर F5 दिया। इसी के साथ वो पिन करके जीत गए।

youtube-cover
Ad

- पहली WWE विमेंस चैंपियन क्राउन करने के लिए बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर और साशा बैंक्स के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ। 16 मिनट तक यह मैच चला। अंत में शार्लेट ने बैकी को सबमिशन में लॉक किया। रिक फ्लेयर ने दखल देकर साशा को रिंग में नहीं जाने दिया। लिंच ने टैपआउट किया और शार्लेट जीत दर्ज करके चैंपियन बन गईं।

- द अंडरटेकर और शेन मैकमैहन के बीच Hell in a Cell मैच देखने को मिला। इस मैच में शर्त यह थी कि अगर मैकमैहन जीत गए, तो उन्हें Raw का कंट्रोल मिल जाएगा और अंडरटेकर कभी WrestleMania में मैच नहीं लड़ेंगे। टेकर और मैकमैहन का यह मैच अच्छा रहा। शेन एक मौके पर सैल के ऊपर से भी कूद गए लेकिन अंडरटेकर हट गए। दिग्गज ने इसके बाद शेन पर अपना फिनिशर लगाया और जीत दर्ज की।

- आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच देखने को मिला। 20 सुपरस्टार्स ने मैच में हिस्सा लिया और अंत में बैरन कॉर्बिन ने केन को एलिमिनेट किया और जीत दर्ज की।

- द रॉक WWE WrestleMania 32 की अटेंडेंस अनाउंस करने आए थे। वायट फैमिली ने आकर उन्हें कंफ्रंट किया। अचानक द रॉक का एरिक रोवन से मैच तय हो गया। रॉक ने सिर्फ 6 सेकेंड में एरिक को हरा दिया। रॉक इतिहास रचकर WrestleMania में सबसे तेजी से जीतने वाले स्टार बन गए। वायट फैमिली ने बाद में रॉक को घेर लिया और जॉन सीना ने एंट्री की। सीना और रॉक ने मिलकर हील स्टार्स की हालत खराब की।

- WrestleMania 32 के मेन इवेंट में ट्रिपल एच और रोमन रेंस के बीच WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला। चैंपियन ने रोमन को कड़ी टक्कर दी और स्टैफनी मैकमैहन का भी दखल हुआ। रोमन ने गलती से उनपर स्पीयर भी लगा दिया था। अंत में रोमन ने ट्रिपल एच पर तीसरा स्पीयर लगाया और पिन करके जीत हासिल करते हुए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती। यह WrestleMania में उनकी पहली चैंपियनशिप जीत रही।

youtube-cover

इसी के साथ WWE WrestleMania 42 का समापन हुआ।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications