WWE WrestleMania 34 ने तोड़ा एक बड़ा रिकॉर्ड

रैसलमेनिया WWE के लिए साल का सबसे बड़ा इवेंट होता है। रैसलमेनिया को एक बहुत बड़े स्तर पर कराया जाता है, जिस वजह से हमेशा कोई न कोई रिकॉर्ड जरूर टूट ही जाता है। 2018 की रैसलमेनिया ने भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल रैसलमेनिया 34 मर्सिडीज़ बैंज सुपरडूम के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इवेंट बन गया है। रैसलमेनिया 34 की वजह से कुल 14.1 मिलियन डॉलर की कमाई हुई है। रैसलमेनिया 34 ने रैसलमेनिया 30 के रिकॉर्ड को तोड़ा है। उस दौरान 10.9 मिलियन डॉलर की कमाई हुई थी। इस बार की रैसलमेनिया को देखने के लिए अमेरिका के 50 राज्यों और दुनिया के 67 देशों से लोग मेनिया को देखने के लिए आए थे। एरीना में बैठकर कुल 78, 133 फैंस ने रैसलमेनिया 34 को देखा। न्यू ओरलिंस में रैसलमेनिया के अलावा लगातार 5 दिन इवेंट्स का आयोजन किया गया और किया जाएगा, जिसमें रॉ और स्मैकडाउन भी हैं। न्यू ओरलिस के मेयर ने कहा, "रैसलमेनिया वीकेंड को कराकर न्यू ओरलिंस को बहुत खुशी हो रही है। दुनिया भर के फैंस को होस्ट कर न्यू ओरलिंस शहर के लिए गर्व की बात है। इस इवेंट को यादगार बनाने के लिए सभी का तहेदिल से शुक्रिया।" WWE स्पेशल इवेंट्स के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट जॉन सबूर ने कहा, "फिर से रैसलमेनिया का आयोजन न्यू ओरलिंस में हुआ, जहां इसने नए कीर्तिमान हासिल किए। ये सब न्यू ओरलिंस के मेयर लैंड्रयू के सहयोग के बिना पूरा नहीं हो पाता। हम रैसलमेनिया 35 के आयोजन को न्यूयॉर्क में करने के लिए कदम बढ़ाएंगे।" रैसलमेनिया 35 का आयोजन 7 अप्रैल 2019 (भारत में 8 अप्रैल 2019) न्यूजर्सी के मैट लाइफ स्टेडियम में होगा। टिकटों में बारे में जानकारी आने वाले समय में दी जाएगी। आपको बता दें कि रैसलमेनिया 34 में जितने भी टाइटल मैच हुए, उसमें से सिर्फ ब्रॉक लैसनर, एजे स्टाइल्स और शार्लेट ही अपना खिताब बचा पाईं। उसके अलावा बाकी सभी चैंपियन अपना टाइटल हार गए। रैसलमेनिया में सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड: -101,763: रैसलमेनिया 32 -93,173: रैसलमेनिया 3 -80,676: रैसलमेनिया 29 -80,103: रैसलमेनिया 23 -78,363: रैसलमेनिया 28

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications