WWE WrestleMania 35 में एलेक्सा ब्लिस के लिए 3 संभावित प्रतिद्वंदी

Bliss

#1 निकी बैला

Nikki Bella

निकी बैला निस्संदेह रैसलमेनिया 35 में एलेक्सा ब्लिस का सामना करने के लिए एक आदर्श सुपरस्टार हैं। हाल ही में निकी ने एवोल्यूशन में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने राॅ विमेंस चैंपियन रोंडा राउज़ी के खिलाफ मैच लड़ा। उनका रैसलमेनिया में लड़ना लगभग तय है और 5 बार की महिला चैंपियन एलेक्सा ब्लिस उनके लिए एक योग्य प्रतिद्वंदी हैं।

निकी बैला WWE की लोकप्रिय विमेंस रैसलरों में से एक हैं और उसने WWE में शानदार सफलता हासिल की है। निकी ने अपने करियर में दो बार डीवाज़ खिताब जीता और उन्होंने दो बार 'डीवा ऑफ द ईयर' अवॉर्ड भी जीता है। उन्होंने WWE इतिहास में सबसे लंबे समय तक डीवा खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया हैंं, उन्होंने डीवाज़ चैंपियनशिप को 301 दिनों तक अपने पास रखा, जोकि एक रिकॉर्ड है।

ऐसे में निकी और एलेक्सा के बीच एक अच्छी फेस vs हील की स्टोरी बन सकती है।

लेखक: अविक दास, अनुवादक: हिमांशु कोठारी

Quick Links