WWE फिलहाल Royal Rumble 2021 पीपीवी के तैयारियों में व्यस्त है और आपको बता दें, इस पीपीवी का आयोजन 31 जनवरी को होना है। इस पीपीवी के समाप्त होने के साथ ही रोड टू WrestleMania 37 की शुरुआत हो जाएगी और इस वक़्त इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि WWE ने रोड टू WrestleMania के लिए क्या प्लान बना रखा है। ऐसा लग रहा है कि Royal Rumble 2021 पीपीवी के दौरान लाइव ऑडियंस शायद ही एरीना में मौजूद होंगे लेकिन यह देखना रोचक होगा कि WrestleMania 37 में लाइव ऑडियंस की वापसी देखने को मिलती है या नहीं।
ये भी पढ़ें: WWE लैजेंड ट्रिपल एच के रिंग में वापसी के बाद 5 जबरदस्त फ्यूड्स जो देखने को मिल सकते हैं
देखा जाए तो रोड टू WrestleMania कंपनी के लिए काफी अच्छा समय होता है और इस दौरान WWE के दर्शकों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इसके साथ ही, इस दौरान कुछ बेहतरीन स्टोरीलाइंस देखने को मिलती है। इस आर्टिकल में हम WrestleMania 37 को लेकर 5 ऐसे सवालों का जिक्र करने वाले हैं जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है।
5- क्या WWE WrstleMania 37 में सिनेमैटिक मैच देखने को मिलेंगे?
![जॉन सीना और ब्रे वायट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c1e26-16105962918933-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c1e26-16105962918933-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c1e26-16105962918933-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c1e26-16105962918933-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c1e26-16105962918933-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c1e26-16105962918933-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c1e26-16105962918933-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c1e26-16105962918933-800.jpg 1920w)
WrestleMania 36 में हमें कुछ बेहतरीन सिनेमैटिक मैच देखने को मिले थे और इसके बाद भी आने वाले समय में WWE के कई पीपीवी में कई सिनेमैटिक मैच देखने को मिले थे। हालांकि, कुछ फैंस सिनेमैटिक मैच कराने के खिलाफ हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे प्रोफेशनल रेसलिंग को नुकसान पहुंच रहा है जबकि कुछ फैंस को WWE में सिनेमैटिक मैच देखने में मजा आया था।
ये भी पढ़ें: 5 WWE लैजेंड्स जो Royal Rumble 2021 मैच में सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं
यह देखना रोचक होगा कि WWE ने WrestleMania 37 में सिनेमैटिक मैच कराने को लेकर क्या प्लान बना रखा है। हालांकि, पिछले साल शोज ऑफ़ शोज में हुए बोनयार्ड मैच और फायर फ्लाई फनहाउस मैच को फैंस ने काफी पसंद किया था इसलिए इस साल भी कंपनी को WrestleMania 37 में एक या दो सिनेमैटिक मैच कराने के बारे में जरुर सोचना चाहिए।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
4- WWE का विमेंस डिवीजन के लिए क्या प्लान है?
![साशा बैंक्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e0aeb-16105690004034-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e0aeb-16105690004034-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e0aeb-16105690004034-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e0aeb-16105690004034-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e0aeb-16105690004034-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e0aeb-16105690004034-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e0aeb-16105690004034-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e0aeb-16105690004034-800.jpg 1920w)
WWE फैंस अभी से ही यह चीज जाने को इच्छुक है कि WWE ने WrestleMania 37 में विमेंस डिवीजन के लिए क्या प्लान बना रखा है। साशा बैंक्स और असुका जैसे सुपरस्टार्स को शोज ऑफ़ शोज में बड़े मैचों का हिस्सा बनाना चाहिए क्योंकि इन दोनों सुपरस्टार्स पर विमेंस डिवीजन का भविष्य टिका हुआ है।
इस साल WWE को WrestleMania 37 में विमेंस डिवीजन को कुछ बेहतरीन मैचों में बुक करने की जरुरत है और साथ ही, उन्हें विमेंस स्टार बनाने पर भी ध्यान देना चाहिए।
3- क्या WWE WrestleMania 37 में नए स्टार्स बिल्ड करेगी?
![बॉबी लैश्ले](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/640b2-16105653619584-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/640b2-16105653619584-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/640b2-16105653619584-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/640b2-16105653619584-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/640b2-16105653619584-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/640b2-16105653619584-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/640b2-16105653619584-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/640b2-16105653619584-800.jpg 1920w)
पिछले साल WrestleMania में ड्रू मैकइंटायर WWE के ब्रेकआउट सुपरस्टार बनकर उभरे थे और आपको बता दें, Royal Rumble मैच विजेता बनने के बाद वह ग्रैंडेस्ट स्टेज पर ब्रॉक लैसनर को हराकर नए WWE चैंपियन बने थे।
यह देखना रोचक होगा कि WWE इस साल किस सुपरस्टार को अगला ब्रेकआउट स्टार बनाएगी। WWE इस साल बॉबी लैश्ले को अगला बड़ा स्टार बनाने का फैसला कर सकती है या फिर कीथ ली या रिडल को भी लाइमलाइट में आने का मौका मिल सकता है।
2- WWE का द फीन्ड को लेकर क्या प्लान है?
![द फीन्ड](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/23d2a-16105156184008-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/23d2a-16105156184008-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/23d2a-16105156184008-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/23d2a-16105156184008-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/23d2a-16105156184008-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/23d2a-16105156184008-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/23d2a-16105156184008-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/23d2a-16105156184008-800.jpg 1920w)
यह बात किसी से नहीं छुपी है कि WWE WrestleMania 37 में भी द फीन्ड को हाई प्रोफाइल मैच का हिस्सा बनाना चाहती है, हालांकि यह देखना रोचक होगा कि उनका मुकाबला किस सुपरस्टार से होने वाला है। अगर द फीन्ड वापसी करते हुए Royal Rumble मैच जीत जाते हैं तो WrestleMania 37 में उनका मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ कराया जाता है।
हालांकि, अगर द फीन्ड Royal Rumble मैच में किसी सुपरस्टार द्वारा एलिमिनेट कर दिए जाते हैं तो उस सुपरस्टार के साथ वह शोज ऑफ़ शोज में मुकाबला कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसा लग रहा है कि द फीन्ड का रैंडी ऑर्टन के साथ फ्यूड अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए WrestleMania 37 में रैंडी ऑर्टन vs द फीन्ड के मैच से इनकार नहीं किया जा सकता।
1- WrestleMania 37 में रोमन रेंस के लिए क्या प्लान है?
![रोमन रेंस और द रॉक](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/4b55a-16105158698091-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/4b55a-16105158698091-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/4b55a-16105158698091-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/4b55a-16105158698091-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/4b55a-16105158698091-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/4b55a-16105158698091-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/4b55a-16105158698091-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/4b55a-16105158698091-800.jpg 1920w)
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का हील रन काफी शानदार रहा है और फैंस WrestleMania 37 में उनका मुकाबला द रॉक से होते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, इस मैच के होने की संभावना न के बराबर है क्योंकि कोरोना महामारी के वजह से द रॉक आने वाले समय तक रिंग में वापसी नहीं करने जा रहे हैं।
हालांकि, द रॉक के बिना भी WWE में कई बेहतरीन टैलेंट्स मौजूद हैं जिनके साथ WrestleMania 37 में द बिग डॉग का मुकाबला कराया जा सकता है।