WWE WrestleMania 37 नाईट 1 में हुए सभी चैंपियनशिप मैचों और उनके नतीजों पर एक नजर 

ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले
ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले

WrestleMania 37 में साशा बैंक्स vs बियांका ब्लेयर (WWE SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच)

Ad
साशा बैंक्स vs बियांका ब्लेयर
साशा बैंक्स vs बियांका ब्लेयर

WrestleMania 37 के पहले दिन के मेन इवेंट में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर का SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। इस मैच के मेन इवेंट में होने की वजह से ये दोनों ही सुपरस्टार्स मैच शुरू होते ही काफी इमोशनल हो गई थी, हालांकि, इन दोनों सुपरस्टार्स ने जल्द ही अपने इमोशन पर कंट्रोल करते हुए मैच पर ध्यान केंद्रित किया।

Ad
Ad

इसके बाद मैच के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिली और बियांका ब्लेयर ने अपने ताकत और फुर्ती से सबको काफी प्रभावित किया। वहीं, इस मैच के दौरान साशा की फुर्ती भी कमाल की थी और वह बियांका पर बढ़त बनाने के लिए बियांका के ही लंबे बालों का इस्तेमाल कर रही थी। हालांकि, साशा को इससे ज्यादा फायदा नहीं हुआ। लंबे बाल होने का फायदा बियांका को जरूर मिला जिन्होंने साशा पर बालों से हमला करने के बाद अपना फिनिशिंग मूव लगाकर मैच जीतते हुए SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

नतीजा: WrestleMania 37 में साशा बैंक्स को हराकर बियांका ब्लेयर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications