WWE WrestleMania 37 में नई Raw विमेंस चैंपियन बनीं रिया रिप्ली के बारे में 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए 

रिया रिप्ली WrestleMania 37 में असुका को हराकर नई Raw विमेंस चैंपियन बनीं।
रिया रिप्ली WrestleMania 37 में असुका को हराकर नई Raw विमेंस चैंपियन बनीं।

हाल ही में मेन रोस्टर में कदम रखने वाली WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 में असुका (Asuka) के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में लड़ने का मौका मिला। असुका काफी लंबे वक्त से चैंपियन बनी हुई थी इसलिए अटकलें लगाई जा रही थी कि वह इस मैच में रिया रिप्ली के हाथों अपना Raw विमेंस टाइटल हार जाएंगी और कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों रिया रिप्ली WrestleMania 37 में असुका को हराकर नई Raw विमेंस चैंपियन बनीं

अब जबकि, WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली नई Raw विमेंस चैंपियन बन गई हैं, यह देखना रोचक होगा कि एक चैंपियन के रूप में वह फैंस को कितना प्रभावित कर पाती हैं और उनका अगला प्रतिदंद्वी कौन होने वाला है। इस आर्टिकल में हम WrestleMania 37 में नई Raw विमेंस चैंपियन बनी रिया रिप्ली के बारे में 5 ऐसी बातों का जिक्र करने हैं जो कि आपको जाननी चाहिए।

5- WrestleMania 37 में Raw विमेंस चैंपियन बनीं रिया रिप्ली का कैरेक्टर WWE सुपरस्टार द मिज से प्रभावित है

द मिज
द मिज

WrestleMania नाईट 1 में द मिज को बैड बनी और डैमियन प्रीस्ट के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, आप यह बात जानकर हैरान रह जाएंगे कि रिया रिप्ली का कैरेक्टर द मिज से प्रभावित है। आपको बता दें, रिया को खतरनाक तरह के मैच लड़ना काफी पसंद हैं और वह इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें मिज का कैरेक्टर काफी पसंद हैं।

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37 नाईट 2 में हुए सभी चैंपियनशिप मैचों और उनके नतीजों पर एक नजर

यही नहीं, रिया को मिज की यह बात भी पसंद है कि वह कितने चिड़चिड़े स्वभाव के हैं और वह जो चाहे वो कर सकते हैं। वर्तमान समय में द मिज और रिया रिप्ली दोनों ही सुपरस्टार्स रेड ब्रांड का हिस्सा हैं इसलिए यह देखना रोचक होगा कि इन दोनों सुपरस्टार्स को Raw में एक ही स्टोरीलाइन में काम करने का मौका मिल पाता है या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली एक एथलीट हैं

WWE Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली
WWE Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली

वर्तमान समय के अधिकतर WWE सुपरस्टार किसी-न-किसी तरह से एथलेटिक बैकग्राउंड से जरूर जुड़े रहते हैं। आपको बता दें, रिया रिप्ली भी एक एथलीट हैं और वह अपने लाइफ के दौरान कई तरह के स्पोर्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं।

रिया बड़े होते हुए एक तैराक और कराटे की स्टूडेंट हुआ करती थी। यही नहीं, इसके अलावा वह फुटबॉल, रग्बी और नेटबॉल जैसे कई दूसरे खेल भी खेल चुकी हैं।

3- रिया रिप्ली WWE में अपने रिंग गियर खुद तैयार करती हैं

रिया रिप्ली
रिया रिप्ली

WWE एक बहुत बड़ी रेसलिंग कंपनी है इसलिए इस कंपनी में कॉस्टयूम डिजाइनर्स की पूरी टीम मौजूद है। आपको बता दें, यह टीम सुपरस्टार्स के इन-रिंग गियर पर काम करती हैं, हालांकि, रिया रिप्ली एक ऐसी सुपरस्टार हैं जो अपने अधिकतर इन-रिंग गियर खुद तैयार करती हैं।

रिया रिप्ली खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस चीज का खुलासा कर चुकी हैं कि वह अपने इन रिंग गियर जैसे कि जैकेट, पैंट, रिस्ट गार्ड्स में खुद ही बदलाव करती हैं।

2- WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली एक Anime फैन हैं

रिया रिप्ली
रिया रिप्ली

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली एक Anime (जापानी कार्टून) फैन है़। हालांकि, रिया के इन-रिंग लुक की वजह से कई लोग मात खा जाते हैं कि रिया रिप्ली एक Anime फैन भी हो सकती हैं। आपको बता दें, WrestleMania 36 में रिया का लुक ड्रैगन बॉल के वेगेटा से प्रभावित था।

यही नहीं, रिया के कुछ जैकेट्स जो वह पहनती है, वह डेथ नोट के रयूक से प्रभावित है। यह चीज दर्शाती है कि रिया Anime की कितनी बड़ी फैन हैं।

1- रिया रिप्ली WWE के बाहर एक इंडीपेंडेट रेसलर को डेट कर रही हैं

रिया रिप्ली और डेमेट्री एक्शन जैक्सन
रिया रिप्ली और डेमेट्री एक्शन जैक्सन

कई वर्तमान WWE सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो कि साथी रेसलर के साथ रिलेशनशिप मे हैं। रिया रिप्ली भी इन्हीं सुपरस्टार्स में शामिल हैं लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि वह कंपनी के बाहर के रेसलर को डेट कर रही हैं। आपको बता दें, रिया रिप्ली, डेमेट्री एक्शन जैक्सन नाम के रेसलर के साथ रिलेशनशिप मे हैं।

डेमेट्री वर्तमान समय में इंडीपेंडेट रेसलिंग सीन का हिस्सा हैं और वह पहले WWE में जॉबर के रूप में काम कर चुके हैं।