WWE WrestleMania 38 का बिल्डअप शुरू हो गया है। कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है। WWE दिग्गज बैकी लिंच (Becky Lynch) को भी उनका प्रतिद्वंदी मिल गया। बैकी लिंच का मुकाबला रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप के लिए पूर्व विमेंस रंबल मैच की विजेता बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के साथ होगा। एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2022 के बाद इस मैच का ऑफिशियल ऐलान हो गया है। WWE@WWE#WWERaw Women's Champion @BeckyLynchWWE will defend against @BiancaBelairWWE at #WrestleMania!wwe.com/shows/wrestlem…3:30 AM · Feb 20, 20224647772#WWERaw Women's Champion @BeckyLynchWWE will defend against @BiancaBelairWWE at #WrestleMania!wwe.com/shows/wrestlem… https://t.co/6kefVo5oSeWWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर को मिला बड़ा मौका, बैकी लिंच के साथ होगा मुकाबलादरअसल Elimination Chamber 2022 में 6 विमेंस सुपरस्टार्स के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ था। विमेंस Elimination Chamber मैच में रिया रिप्ली, बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन, ड्रूड्रॉप, निकी A.S.H. और एलेक्सा बिल्स ने हिस्सा लिया था। ये Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच था। इस मैच में शामिल सभी विमेंस सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। चैंबर मैच के अंत में एलेक्सा ब्लिस और बियांका ब्लेयर भी रिंग में बचीं थी। बियांका ब्लेयर ने अंत में ब्लिस को एलिमिनेट कर ये मैच जीत लिया। Elimination Chamber 2022 में ही लीटा और बैकी लिंच के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ था। बैकी लिंच ने दिग्गज लीटा को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। अब बैकी लिंच का मुकाबला बियांका ब्लेयर के साथ होगा। ये मैच काफी शानदार होगा। बियांका ब्लेयर लगातार इस मैच के बारे में बात कर रही थीं। आखिरकार उन्हें बैकी लिंच के खिलाफ बड़ा मैच मिल गया। Elimination Chamber 2022 में बियांका ब्लेयर ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। पूरे मैच में उनका जलवा देखने को मिला। बियांका ब्लेयर को पिछले साल SummerSlam इवेंट में बैकी लिंच ने सिर्फ 26 सेकेंड में हरा दिया था। अब बियांका ब्लेयर को इसका बदला लेने का मौका मिल गया। इस बड़े मैच का इंतजार बियांका ब्लेयर बहुत लंबे समय से कर रही थीं। फैंस भी इन दोनों के बीच मुकाबला देखना चाहते थे। अब दोनों के बीच शानदार राइवलरी की शुरूआत होगी। बैकी लिंच का इस बार चैंपियनशिप रन खत्म भी हो सकता हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर बियांका ब्लेयर बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लेंगी। अब देखना होगा कि WWE इन दोनों की राइवलरी को कैसे बिल्ड करेगा।