Create

WrestleMania 38 में WWE को मिला नया चैंपियन, 222 दिन बाद Becky Lynch की बादशाहत हुई खत्म

WWE WrestleMania 38 Day 1 में बैकी लिंच को मिली हार
WWE WrestleMania 38 Day 1 में बैकी लिंच को मिली हार

WWE WrestleMania 38 Day 1 में बैकी लिंच (Becky Lynch) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के बीच शानदार Raw विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। ये मैच काफी शानदार हुआ। इस मैच में फैंस को जबरदस्त सरप्राइज भी मिला। 222 दिन बाद बैकी लिंच की बादशाहत WWE में खत्म हो गई। बियांका ब्लेयर अब नई Raw विमेंस चैंपियन बन गई हैं।

WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच को शानदार मुकाबले में हराया

बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच शानदार राइवलरी रही। WWE ने इस राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया था। कुछ समय पहले बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर के ऊपर चेयर से अटैक किया था। बियांका ब्लेयर को इसके बाद इंजरी आ गई थी। पिछले हफ्ते ही बियांका ब्लेयर ने वापसी की। इस दौरान भी बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर के ऊपर अटैक किया था लेकिन ये दांव उके ऊपर उल्टा पड़ गया। बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच के बाल काट दिए थे।

खैर मेगा इवेंट में बैकी लिंच ने नए लुक के साथ एंट्री की। बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच ने फैंस को अच्छा मैच दिया। दोनों ने एक दूसरे पर अच्छे मूव्स लगाए लेकिन हार किसी ने नहीं मानी। मैच के अंत में दोनों की हालत खराब हो गई थी। खासतौर पर बैकी लिंच काफी गुस्से में आ गई थीं। रिंग के बाद भी दोनों के बीच काफी बवाल देखने को मिला। अंत में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। शायद इस बात की उम्मीद सभी ने की थी। बियांका ब्लेयर ने अपने फुर्ती दिखाते हुए बैकी लिंच को KOD लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली।

बियांका ब्लेयर को एक बार फिर अपने मेनिया मोमेंट मिल गया। WWE ने भी बियांका ब्लेयर को शानदार पुश दिया और उनके ऊपर भरोसा जताया। रेड ब्रांड के अगले हफ्ते के एपिसोड में काफी मजा आएगा। देखना होगा कि इनकी राइवलरी आगे जारी रहेगी या नहीं। वैसे काफी लंबे समय से इनकी राइवलरी चल रही है तो शायद अब आगे देखने को नहीं मिलेगी। बैकी लिंच को इस बार तगड़ा झटका लगा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment