WWE WrestleMania 38, Day 2 की अच्छी और बुरी बातें: Roman Reigns ने Brock Lesnar को हराया, दिग्गज को लेकर हुई बहुत बड़ी गलती

WWE WrestleMania 38 इवेंट बढ़िया रहा
WWE WrestleMania 38 इवेंट बढ़िया रहा

WWE WrestleMania 38 का Day 2 इवेंट काफी जबरदस्त साबित हुआ। इसे आसानी से WWE इतिहास के सबसे शानदार WrestleMania इवेंट्स में से एक माना जा सकता है। WWE ने काफी प्रभावित किया। Day 2 में कुछ बढ़िया मुकाबलों और सैगमेंट्स का आयोजन हुआ। इसी कारण शो अच्छा बन गया। कुछ टाइटल चेंज भी देखने को मिले।

Ad

हर एक एपिसोड और इवेंट की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह WrestleMania 38 के Day 2 में कुछ चीज़ों ने फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया लेकिन कुछ मौकों पर फैंस थोड़े निराश नजर आए। इसलिए इस आर्टिकल में हम WrestleMania 38 के Day 2 की अच्छी और बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE WrestleMania की अच्छी बात: रोमन रेंस का डबल चैंपियन बनना

Ad

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए विनर टेक्स ऑल टाइटल यूनिफिकेशन मैच देखने को मिला था। दोनों दिग्गज रेसलर्स ने अपने प्रदर्शन से फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया और अंत में ट्राइबल चीफ का पलड़ा भारी रहा। रोमन ने द बीस्ट को हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की।

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस ने अच्छा प्रदर्शन किया। रोमन रेंस के पास दोनों टाइटल्स आ गए हैं और अब उनके टाइटल का नाम अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हो गया है। मेन इवेंट मैच को लेकर हर कोई उत्साहित था और रोमन रेंस ने बिल्कुल निराश नहीं किया। इस मुकाबले को सालों तक याद रखा जाएगा।

1- बुरी बात: कोफी और जेवियर की आसानी से हार

Ad

कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स का शेमस और रिज हॉलैंड से एक टैग टीम मैच देखने को मिला। किंग्सटन और वुड्स ने यहां बिग ई को ट्रिब्यूट दिया था और वो इस मैच में अपने साथी के लिए जीत दर्ज करना चाहते थे। हालांकि, इस मैच में उनकी काफी आसानी से हार देखने को मिली।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला। सिर्फ 1 मिनट 40 सेकंड्स में इस मुकाबले का अंत हो गया है और यहां हील स्टार्स की जीत हुई। यह एक निराशाजनक चीज़ है क्योंकि WWE ने अपने टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स को कमजोर दिखाया। WWE दोनों सुपरस्टार्स को थोड़ा अधिक समय दे सकता था।

2- अच्छी बात: विंस मैकमैहन का मैच लड़ना और पूरा सैगमेंट

Ad

ऑस्टिन थ्योरी और पैट मैकेफी के बीच एक जबरदस्त मैच देखने को मिला और यहां अंत में SmackDown कमेंटेटर का पलड़ा भारी रहा। मैच के बाद विंस मैकमैहन ने आकर मैकेफी के खिलाफ मैच लड़ा। 76 साल की उम्र में भी मैकमैहन ने मैच लड़ा और ऑस्टिन थ्योरी की मदद से उन्हें जीत मिली।

मैच के बाद विंस मैकमैहन और ऑस्टिन थ्योरी ने सेलिब्रेशन किया। इस बीच स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन आए। उन्होंने आकर ऑस्टिन थ्योरी पर स्टनर लगाया और फिर विंस मैकमैहन को भी अपना फिनिशर दे दिया। बाद में उन्होंने पैट मैकेफी के साथ सेलिब्रेट किया लेकिन अंत में उन्हें स्टनर लगाकर सभी को चौंकाया।

2- बुरी बात: दो बार स्टनर में बोच होना

Ad

विंस मैकमैहन ने दो मौकों पर स्टनर सही ढंग से सेल नहीं किया। दरअसल, ऑस्टिन ने मैकमैहन को स्टनर दिया लेकिन वो पहली बार में नीचे गिर गए। दिग्गज ने चीज़ को सही तरह से संभाला और फिर से WWE के मालिक पर स्टनर लगाया। इस बार भी स्टीव स्टनर को बेहतर तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाए।

दोनों मौकों पर विंस मैकमैहन की गलती थी। यह एक निराशाजनक चीज़ थी क्योंकि पूरा सैगमेंट शानदार था। WWE ने हर तरीके से अपने फैंस को प्रभावित किया था लेकिन दो मौकों पर गलतियां हुई। इसी चीज़ ने फैंस का ध्यान खींचा। इसे आसानी से WWE इतिहास के सबसे खराब स्टनर्स में गिना जाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications