WrestleMania 38 की तारीख में WWE जल्द करेगा बहुत बड़ा बदलाव, मेन इवेंट मैच को लेकर भी बड़ी जानकारी?

WWE WrestleMania 38 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE WrestleMania 38 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 को लेकर अभी से बड़ी खबरें सामने आ रही है। इस इवेंट का आयोजन टेक्सस में 3 अप्रैल, 2022 को होगा लेकिन अभी इसमें बड़ा बदलाव हो सकता है। फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार ये इवेंट दो दिन का हो सकता है। यानी शनिवार 2 अप्रैल और रविवार 3 अप्रैल को ये इवेंट लाइव आएगा। रिपोर्ट में कहा गया है WWE इसके लिए पूरी प्लानिंग कर रहा है और जल्द ही बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

Ad

WWE जल्द अपने प्लान में करेगा बड़ा बदलाव

दरअसल WrestleMania 36 और 37 का आयोजन दो दिन का हुआ था। WWE को इससे बहुत फायदा हुआ। कई लोगों ने WWE को सलाह दी कि आगे भी ये इवेंट दो दिन का ही होना चाहिए। WWE अब इस बात को सीरियस लेते हुए काम कर रहा है। अगर ये ही प्लान होगा तो फिर लाइव क्राउड के साथ फैंस इस बड़े इवेंट का दो दिन मजा ले पाएंगे।

WrestleMania 36 पहली बार दो दिन का हुआ था। इससे पहले इतिहास में कभी ऐसा नहीं देखा गया। कोविड के कारण फैंस एरीना में नहीं आए और WWE ने इस वजह से इवेंट को दो दिन का कर दिया। ये प्लान WrestleMania 37 में भी जारी रहा। लाइव क्राउड के सामने सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। ये दो दिन का फॉर्मेट काफी फायदेमंद WWE के लिए अभी तक साबित हुआ है।

कई रिपोर्ट्स में पहले ये कहा गया था कि WrestleMania 38 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और द रॉक का मुकाबला होगा। डेव मैल्टजर की हालिया रिपोर्ट में ये बात नहीं कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच की प्लानिंग की जा रही है। खैर WWE द्वारा जो भी प्लानिंग की जाएगी उसका ऐलान जल्द ही हो जाएगा। फैंस भी चाहते हैं कि WrestleMania अब हमेशा दो दिन का होना चाहिए। WWE को तो इससे फायदा होगा और फैंस भी इसका अच्छे से मजा ले सकते हैं। WWE का सबसे बड़ा पीपीवी WrestleMania माना जाता है। पूरे साल फैंस इस इवेंट का इंतजार करते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications