WWE WrestleMania 38 Day 2 में ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) और पैट मैकेफी (Pat McAfee) के बीच अच्छा मैच रहा। इस मैच में सबसे पहले WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने एंट्री की। विंस ने ही ऑस्टिन थ्योरी को रिंग में बुलाया। ये बहुत बड़ा मोमेंट शायद ऑस्टिन थ्योरी के लिए होगा। मैच में काफी चौंकाने वाली चीजें देखने को मिली। पैट मैकेफी ने इस मैच में रोलअप के जरिए जीत हासिल की। WWE@WWEA STUNNER FOR @PatMcAfeeShow!!! #WrestleMania @steveaustinBSR8:43 AM · Apr 4, 20221210381A STUNNER FOR @PatMcAfeeShow!!! 🍻#WrestleMania @steveaustinBSR https://t.co/omCC2cmvvlWWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने लड़ा मुकाबला, स्टीव ऑस्टिन ने भी की खतरनाक एंट्रीऑस्टिन थ्योरी और पैट मैकेफी के मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। विंस मैकमैहन भी इस मैच को देख रहे थे। पैट ने इस मैच में जिस अंदाज में प्रदर्शन किया वो बहुत ही जबरदस्त था। पैट ने ऐसे मूव्स का इस्तेमाल किया जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। ऐसा लगा था कि ऑस्टिन थ्योरी इस मैच में जीत जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पैट ने शानदार जीत हासिल की। इस मैच के बाद जो देखने को मिला वो शायद किसी ने सोचा नहीं होगा। पैट ने विंस मैकमैहन को मैच के लिए चैलेंज किया। विंस ने भी इस चुनौती को स्वीकार कर लिया और वो रिंग में आ गए। इस दौरान पैट के ऊपर पीछे से थ्योरी ने हमला कर दिया। इसके बाद रेफरी ने बेल बजा दी और मैच शुरू हो गया। विंस ने इसके बाद पैट को कई क्लोजलाइन मारे। विंस का पूरा साथ इसमें रिंगसाइड से ऑस्टिन थ्योरी ने दिया। विंस ने इस मैच में आसानी से जीत हासिल कर ली। इस उम्र में भी विंस ने शानदार मैच यहां पर लड़ा। कंपनी ने ये शानदार सरप्राइज अपने फैंस को दिया। विंस ने ये चीज़ पहले से प्लान की थी। पैट ने काफी अच्छा मैच पहले लड़ा लेकिन उन्हें बाद में बड़ा झटका लगा।WWE@WWEMr. McMahon takes down @PatMcAfeeShow in an impromptu matchup at #WrestleMania! 🤯 @VinceMcMahon @austintheory18:36 AM · Apr 4, 20221751344Mr. McMahon takes down @PatMcAfeeShow in an impromptu matchup at #WrestleMania! 🤯 @VinceMcMahon @austintheory1 https://t.co/19cxxH2l1uविंस मैकमैहन ने ऑस्टिन थ्योरी के साथ जश्न मनाया लेकिन इसमें स्टीव ऑस्टिन ने खलल डाल दिया। स्टीव ऑस्टिन ने अचानक एंट्री की और ऑस्टिन थ्योरी को स्टनर लगा दिया। ऑस्टिन थ्योरी ने कुछ देर बाद विंस मैकमैहन को भी स्टनर लगा दिया। इसके बाद ऑस्टिन ने पैट को बुलाया और उन्हें भी स्टनर दे दिया। WWE@WWESTUNNER! STUNNER! STUNNER!#WrestleMania @steveaustinBSR @austintheory18:39 AM · Apr 4, 202247961438STUNNER! STUNNER! STUNNER!#WrestleMania @steveaustinBSR @austintheory1 https://t.co/FAMEvH3jxr