Bianca Belair: WWE WrestleMania 39 Night 2 में रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और ओस्का (Asuka) के बीच मैच हुआ। दोनों विमेंस सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन इस मैच में किया। टाइटल चेंज की बात चल रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ब्लेयर ने ओस्का को शानदार मैच में हराकर अपना टाइटल रिटेन किया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_#AndStill..WHAT A PERFORMANCE!@BiancaBelairWWE is STILL THE #RAW WOMEN'S CHAMPION!#WWE #WrestleMania26476#AndStill..WHAT A PERFORMANCE!@BiancaBelairWWE is STILL THE #RAW WOMEN'S CHAMPION!#WWE #WrestleMania https://t.co/KYOe9ukldmWWE ने बियांका ब्लेयर और ओस्का की राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया था। ब्लेयर को चैंपियन के रूप में करीब एक साल हो गया था। पिछले साल मेनिया में बैकी लिंच को हराकर उन्होंने ये टाइटल जीता था। खैर इस बार लगा था कि ओस्का नई चैंपियन बन जाएंगी। रिपोर्ट्स में भी ये ही कहा गया था। ब्लेयर ने इन सभी रिपोर्ट्स को गलत साबित कर दिया।इस मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने टाइटल जीतने के लिए पूरा दम लगाया। ओस्का ने थोड़ा माइंडगेम भी यहां खेला लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों ने कुछ अच्छे मूव्स भी लगाए। फैंस ने शानदार अंदाज में चीयर भी किया। ब्लेयर ने एक बार फिर अपनी ताकत से ओस्का को परेशान किया। ओस्का ने भी अपनी तेजी से बियांका की हालत खराब की।दोनों ने एक-दूसरे को कई बार पिन भी किया लेकिन किसी ने हार नहीं मानी। रिंग के बाहर भी दोनों ने बवाल मचाया। ओस्का ने ग्रीन मिस्ट भी ब्लेयर के ऊपर डाला, हालांकि ब्लेयर वहां पर से हट गई थी।WWE WrestleMania 39 में बियांका ब्लेयर ने ओस्का को अपने जाल में फंसायामैच का अंत भी गजब का रहा। ओस्का ने ब्लेयर को अपने लॉक में फंसाया। बहुत ही मुश्किल से ब्लेयर ने अपने आप को बचाया। बियांका ने पलटवार करते हुए ओस्का को KOD लगा दिया। इसके बाद पिन करते हुए शानदार जीत हासिल की। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस मुकाबले में दोनों सुपरस्टार्स ने फैंस का दिल जीता। हार के बाद ओस्का थोड़ा निराश नज़र आईं। वहीं बियांका ने टॉप रोप पर चढ़कर जीत का जश्न मनाया। अब देखना होगा कि ब्लेयर का टाइटल रन आगे कैसा रहेगा। कंपनी ने जरूर उनके लिए अच्छा प्लान तैयार किया होगा।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Rate Bianca Belair vs Asuka on a scale of 1-5.#WWE #WrestleMania4912Rate Bianca Belair vs Asuka on a scale of 1-5.#WWE #WrestleMania https://t.co/N6KZLwNiUzWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।