Charlotte Flair: WWE WrestleMania 39 Night 1 में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) और रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के बीच शानदार मैच हुआ। स्मैकडाउन (Smackdown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए ये मुकाबला हुआ। रिया ने इस मैच में जबरदस्त जीत हासिल की। अब वो नई चैंपियन बन गईं है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_HER REIGN! HER BRUTALITY! #WWE #WrestleMania8926HER REIGN! 👑HER BRUTALITY! 👹#WWE #WrestleMania https://t.co/FULruibjd2रिया रिप्ली ने इस बार विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को मेनिया में टाइटल मैच के लिए चुनौती दी। दोनों की राइवलरी को अच्छे से बिल्ड भी किया गया। रिया और फ्लेयर ने WrestleMania 39 में एक क्लासिक मैच दिया। शायद इससे अच्छा मैच आपने मेनिया में पहले विमेंस के बीच नहीं देखा होगा। दोनों ने एक-दूसरे को हराने के लिए सभी हदें पार की। जितने तगड़े मूव्स हो सकते हैं सभी का प्रयोग किया। कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था। फ्लेयर ने अपना अनुभव दिखाया तो रिया ने अपनी ताकत दिखाई। शार्लेट की नाक के ऊपर से तो खून भी निकलने लग गया था।रिप्ली और शार्लेट ने अपने सबमिशन मूव्स का भी अच्छा प्रयोग किया। दोनों ने एक-दूसरे का लगातार काउंटर किया। मैच के नतीजे के बारे में तो सोचना बहुत मुश्किल हो रहा था। मैच का अंत भी गजब का रहा। शार्लेट ने रिया को स्पीयर लगाया लेकिन उन्होंने किकआउट कर लिया। रिया रिप्ली ने अंत में टॉप रोप से शार्लेट पर रिप्टाइड लगाया। उन्होंने फ्लेयर को पिन करते हुए SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। रिया ने अपने करियर में पहली बार ये टाइटल जीता हैं। ऐतिहासिक मैच उनके लिए ये था। फ्लेयर को हराना आसान काम नहीं है। रिप्ली ने ये काम कर दिखाया। WWE WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर की बादशाहत खत्मपिछले साल 30 दिसंबर को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर ने ये टाइटल जीता था। रोंडा राउजी को उन्होंने हराया था। फ्लेयर की बादशाहत को रिया ने अंत में खत्म किया। मैच हारने के बाद फ्लेयर दुखी नज़र आईं। हालांकि उनके चेहरे पर थोड़ा मुस्कान थीं। वो शायद रिया की सराहना कर रही थीं। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Rate this match on a scale of 1-5.#WWE #WrestleMania184Rate this match on a scale of 1-5.#WWE #WrestleMania https://t.co/EWSpnuUHtHWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।