Edge: WWE WrestleMania 39 Night 2 में फिन बैलर (Finn Balor) और ऐज (Edge) के बीच धमाकेदार Hell in a Cell मैच हुआ। 7 साल मेनिया के मंच में ये ऐतिहासिक मैच हुआ। इस मुकाबले ने सभी फैंस का दिल जीत लिया। बैलर यहां अपने डीमन किंग अवतार में दिखे। ऐज ने उन्हें हराकर शानदार जीत हासिल की।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_In the city of angels, @EdgeRatedR has slayed The Demon!#WWE #WrestleMania18638In the city of angels, @EdgeRatedR has slayed The Demon!#WWE #WrestleMania https://t.co/emnurXGrnVआपको बता दें डीमन किंग अवतार में फिन बैलर को दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले WWE Extreme Rules 2021 में रोमन रेंस ने उन्हें हराया था। इस हार से जरूर बैलर को नुकसान भी आगे होगा।खैर सभी को पता था कि मैच में भयंकर तबाही मचेगी। ऐसा ही कुछ देखने को भी मिला। दोनों सुपरस्टार्स ने चेयर्स, लैडर और टेबल्स का भरपूर प्रयोग किया। केंडो स्टिक से दोनों ने एक-दूसरे पर अटैक किया। कोई भी सुपरस्टार हार मानने को तैयार नहीं था।दोनों ने तगड़े मूव्स का प्रयोग किया। ऐज ने मैच के दौरान अपना अनुभव भी दिखाया। मैच का अंत भी गजब का रहा। ऐज ने अपना खूंखार रूप दिखाया। उन्होंने बैलर को जबरदस्त स्पीयर दिया। इसके बाद स्टिक और चेयर से उनके ऊपर हमला किया। ऐज ने इसके बाद बैलर के सिर के नीचे चेयर रख दी। वो हमेशा अपने प्रतिद्वंदी को धराशाई करने के लिए ऐसा करते हैं। ऐज ने स्टील चेयर से बैलर के सिर पर मार दी। इसके बाद तो फिन उठ नहीं पाए। ऐज ने उन्हें पिन करते हुए जीत हासिल कर ली।WWE दिग्गज ऐज ने मारी बाजीवैसे ये नतीजा फैंस के उलट गया है। सभी को लगा था कि फिन इस मैच में जीत हासिल करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कंपनी ने कुछ और प्लान बनाया हुआ था। मुकाबला जीतने के बाद ऐज ने शानदार जश्न मनाया। इन दोनों की राइवलरी को भी कंपनी ने अच्छे से बिल्ड किया था। अंत में हॉल ऑफ फेमर ऐज ने बाजी मारी और इस राइवलरी का अंत किया। अब देखना होगा कि ऐज और बैलर के लिए कंपनी का आगे क्या प्लान होगा।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Rate Edge vs Finn Balor on a scale of 1-5.#WWE #WrestleMania1065Rate Edge vs Finn Balor on a scale of 1-5.#WWE #WrestleMania https://t.co/kVLMRzxMcPWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।