The Usos: WWE Raw की शुरूआत में वो हुआ जिसकी उम्मीद सभी ने की थी। रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में द उसोज़ (The Usos) का मुकाबला केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के साथ होगा। आपको बता दें अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए ये मैच होगा। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_IT'S ON!Usos. KO/Zayn. 🤝Which team will leave with the gold? #WWERaw #WWE759IT'S ON!Usos. ☝️KO/Zayn. 🤝Which team will leave with the gold? 🏆#WWERaw #WWE https://t.co/XWUW1H3WK6Raw के एपिसोड की शुरूआत इस हफ्ते सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने की। दोनों ने पिछले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में एक-दूसरे को गले लगाया था। केविन ने पहले सैमी की तारीफ की। सैमी ने भी उनकी तारीफ की। केविन ने कहा कि सैमी द ब्लडलाइन को खत्म कर सकते थे लेकिन रोमन रेंस के चक्कर में नहीं कर पाए। सैमी ने भी कहा कि उन्हें केविन का साथ चाहिए था लेकिन वो गलत तरह से अप्रोच कर रहे थे। केविन ने कहा कि पिछले हफ्ते उन्हें लगा कि सैमी का साथ देना चाहिए। इसके बाद सैमी ने बताया कि अब उनके पास सबसे बड़ा मोमेंट है। दोनों ने WrestleMania साइनबोर्ड की तरफ देखा। इसके बाद द उसोज़ ने एंट्री की। जे और जिमी दोनों ने मिलकर सैमी ज़ेन का मजाक बनाया। केविन ओवेंस ने द उसोज़ को मेनिया में टाइटल मैच के लिए चुनौती दी। जिमी ने इस चीज के लिए मना कर दिया। हालांकि जे उसो ने बाद में इसे स्वीकार किया। जे ने ये भी कहा कि वो ये चीज़ अभी करना चाहते हैं। द उसोज़ और केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन के बीच जबरदस्त ब्रॉल हुआ। उसोज़ के ऊपर केविन और सैमी भारी पड़े। जिमी और जे ने अंत में चेयर उठाई। इतने में बड़ी स्क्रीन पर गाड़ी से उतरते हुए रोमन रेंस नज़र आए। ये देखकर दोनों रूक गए और बैकस्टेज चले गए। केविन और सैमी को फैंस ने जबरदस्त अंदाज में चीयर किया। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@WWEUsos ACCEPT!!IT'S ON!! KEVIN OWENS & SAMI ZAYN VS THE USOS AT #WrestleMania!! #WWERaw #WWE5516.@WWEUsos ACCEPT!!IT'S ON!! KEVIN OWENS & SAMI ZAYN VS THE USOS AT #WrestleMania!! #WWERaw #WWE https://t.co/RYXXosr4Lxक्या WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस की बादशाहत खत्म होगी?रोमन रेंस का मुकाबला मेनिया में कोडी रोड्स के साथ होगा। रेंस को चैंपियन के रूप में 900 दिन से ज्यादा हो गए। कहा जा रहा है कि इस बार रेंस की बादशाहत खत्म हो सकती है। उसोज़ को भी चैंपियंस के रूप में 600 दिन से ज्यादा हो गए है। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के पास इनकी बादशाहत खत्म करने का इस बार अच्छा मौका होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।