WWE WrestleMania 42 के प्लान में हुआ बहुत बड़ा बदलाव, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Ujjaval
WrestleMania के दौरान मौजूद हजारों फैंस (Photo: WWE.com)
WrestleMania के दौरान मौजूद हजारों फैंस (Photo: WWE.com)

Change in WrestleMania 42 Plans: रेसलमेनिया (WrestleMania) असल में WWE का साल का सबसे बड़ा इवेंट है। इस शो के लिए फैंस बहुत उत्साहित रहते हैं और कंपनी अमूमन पहले ही WrestleMania को लेकर जानकारी दे देती है। अब बताया जा रहा है कि न्यू ओर्लांस में होने वाला इवेंट अब कैंसिल हो गया है। दूसरी जगह जल्द ही सामने आ सकती है।

Ad

कुछ महीनों पहले द रॉक ने WWE में वापसी करके ऐलान किया था कि WrestleMania 42 का आयोजन न्यू ओर्लांस में 11 और 12 अप्रैल 2026 को होगा। हालांकि, अब प्लान में बदलाव हो गया है। Wrestlenomics की हालिया रिपोर्ट के अनुसार अब WrestleMania 42 को न्यू ओर्लांस से हटा दिया गया है।

अभी नई लोकेशन के बारे में पता नहीं चला है लेकिन Greater New Orleans Sports Foundation ने बताया कि WrestleMania का आयोजन भविष्य में उनके शहर में होगा लेकिन 2026 में नहीं। UFC 318 का आयोजन भी जुलाई 2025 में न्यू ओर्लांस में होगा। इसके अलावा कंपनी ने Money in the Bank 2026 इवेंट को भी वहां के लिए प्लान किया गया था। अभी पूरी जानकारी नहीं आई है लेकिन Greater New Orleans Sports Foundation ने अपनी आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा,

“Greater New Orleans Sports Foundation, न्यू ओर्लांस और कंपनी मिलकर TKO में हमारे दोस्तों के साथ करीब से काम कर रहे हैं, जिससे एक लंबी पार्टनरशिप बनी रहे। इसमें 19 जुलाई 2025 को होने वाला UFC 318, 2026 में Money in the Bank और WrestleMania शामिल है, जिसे 2026 से आगे बढ़कर भविष्य के लिए शेड्यूल किया गया है।"
Ad

WWE ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर स्टेटमेंट जारी नहीं की है। हालांकि, आने वाले हफ्तों में इसे लेकर अपडेट सामने आ सकता है।

WWE ने पिछले एक दशक में 2 WrestleMania का आयोजन न्यू ओर्लांस में किया है

2014 में WrestleMania 30 का आयोजन न्यू ओर्लांस में हुआ था, जहां डेनियल ब्रायन ने अपनी स्टोरी खत्म की थी। उन्होंने रैंडी ऑर्टन और बतिस्ता को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। हालांकि, इसी शो में अंडरटेकर की अनडिफिटेड स्ट्रीक का अंत ब्रॉक लैसनर ने किया था। चार साल बाद WWE ने WrestleMania 34 का आयोजन न्यू ओर्लांस में दोबारा किया था। इस शो में ब्रॉन लैसनर और एजे स्टाइल्स ने अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप रिटेन की। अंडरटेकर ने इस शो में जॉन सीना को कुछ ही मिनट्स में हरा दिया था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications