WWE WrestleMania इतिहास की 10 सबसे धमाकेदार एंट्रेंस जो फैंस को सालों तक याद रहेगी

WWE WrestleMania की कुछ एंट्रेंस जबरदस्त रही है
WWE WrestleMania की कुछ एंट्रेंस जबरदस्त रही है

WWE WrestleMania इवेंट का आयोजन कई सालों से देखने को मिल रहा है। यह WWE के सबसे अहम इवेंट्स में से एक है। इसी वजह से सुपरस्टार्स खास तरीके से एंट्री करने की कोशिश करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) इतिहास की 10 सबसे बढ़िया और यादगार एंट्रेंस के बारे में बात करेंगे।

Ad

WWE WrestleMania की 10 सबसे शानदार एंट्रेंस

- जॉन सीना (John Cena) की WrestleMania 25 में एक खास एंट्रेंस देखने को मिली थी। उनका पुराना थीम सॉन्ग बजा और कई सारे लोगों ने स्टेज पर सीना के कपड़ों में कदम रखा। बाद में सीना का नया थीम म्यूजिक बजा और उन्होंने एक धमाकेदार एंट्री की।

youtube-cover
Ad

- WrestleMania 33 में ट्रिपल एच की एंट्रेंस जबरदस्त रही थी। द गेम ने एक शानदार बाइक पर एंट्री की और उनके साथ स्टैफनी मैकमैहन मौजूद थीं। उन्होंने गाड़ी के साथ रिंग तक एंट्री की और उनके पीछे पुलिस की बाइक्स आई।

- साशा बैंक्स की WrestleMania 32 की एंट्रेंस काफी शानदार रही थी। साशा बैंक्स के कजिन और दिग्गज रैपर स्नूप डॉग ने उनकी खास एंट्रेंस में अहम किरदार निभाया था। इस एंट्री पर फैंस ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी थी।

- द अंडरटेकर की एंट्रेंस हमेशा खास रही है। हालांकि, WrestleMania 30 में उनकी एंट्री सबसे शानदार रही। WWE ने यहां बढ़िया कैमरा एंगल्स और पायरो का इस्तेमाल किया था।

- WrestleMania 31 में द स्टिंग का डेब्यू हुआ था। यहां दिग्गज की एंट्री ड्रम्स के साथ देखने को मिली थी। सभी आर्टिस्ट ने चेहरे पर स्टिंग का फेस पेंट किया था।

youtube-cover
Ad

- शिंस्के नाकामुरा WrestleMania 34 में एक जबरदस्त एंट्री करते हुए नजर आए थे। गिटार के साथ उनकी एंट्री हुई थी और फैंस ने यहां जबरदस्त प्रतिक्रिया दी थी। यहां लाइन के कई सारे वाइलन बज रहे थे।

- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की WrestleMania 25 में धमाकेदार तरीके से एंट्री हुई थी। उन्होंने अपनी खास ATV के साथ रिंग के चक्कर लगाए।

- रोमन रेंस Wrestlemania 33 में बढ़िया तरह से एंट्री करते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने रैंप पर सुपरमैन पंच लगाया था। इसके बाद पूरे रास्ते में पायरो फूटे और फिर आसमान में भी पायरो देखने को मिले। इससे एंट्रेंस जबरदस्त बन गई।

- WrestleMania 32 में द रॉक की एंट्रेंस ने फैंस को खुश कर दिया था। उन्होंने एंट्री करते हुए बड़े अक्षरों में रॉक लिखे हुए शब्दों को फ्लेमथ्रोअर से जलाया था।

youtube-cover

- रिक फ्लेयर का अंतिम मैच WrestleMania 24 में आया था। उन्होंने यहां जबरदस्त तरीके से एंट्री की थी और फैंस के लिए यह पल यादगार रहा था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications