रेसलमेनिया (WrestleMania) पीपीवी का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। WrestleMania 37 नाईट 2 में कई जबरदस्त मैच देखने को मिले। WWE ने शो की शुरुआत एक चौंकाने वाली चीज़ के साथ की थी। इसके साथ ही कई नए चैंपियंस देखने को मिले वहीं मेन इवेंट में भी टाइटल मैच रोचक रहा था। हर एक पीपीवी की कुछ अच्छी और कुछ बुरी बातें होती हैं।Head of the Table ROMAN Reigns 😛😎😎😎 #WrestleMania pins both Daniel Brian and Edge to retain his Universal title 🤛🤛 pic.twitter.com/s1hRUt81rU— CHARLISO (@Shiftercharliso) April 12, 2021ये भी पढ़ें:- WrestleMania में 159 किलो के रेसलर ने चौंकाने वाली वापसी कर मचाई तबाही, WWE को मिले दो नए चैंपियंसWrestleMania 37 की नाईट 1 में कई अच्छी चीज़ देखने को मिली थी। इसके बावजूद कुछ मौकों पर उन्होंने अपने फैंस को निराश भी किया था। उसी तरह WrestleMania 37 की नाईट 2 में कई जबरदस्त चीज़ें और निराशाजनक चीज़ें देखने को मिली। इस आर्टिकल में हम शो की कुछ अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: WrestleMania में रोमन रेंस का टाइटल रिटेन करनाROMAN REIGNS IS THE GREATEST OF ALL TIME pic.twitter.com/xso5tFmcBd— Pulkit (@MahaIicia) April 12, 2021WrestleMania के मेन इवेंट में रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन के बीच एक जबरदस्त मैच देखने को मिला। तीनों ही सुपरस्टार्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी और देखा जाए तो मुकाबला काफी शानदार साबित हुआ। सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और मैच को रोचक बनाया। जे उसो की भी काफी इंटरफेरेंस हुई और मैच में उनका अहम किरदार था।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस ने अधमरी हालत में चीटिंग करके चैंपियनशिप डिफेंड की, WWE दिग्गज ऐज और डेनियल ब्रायन ने मचाया बवालअंत में जाकर रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया है। इस मुकाबले को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं अच्छी रही है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। रोमन रेंस का टाइटल रिटेन करना काफी अच्छी चीज़ रही क्योंकि इस समय कोई भी उन्हें हारते हुए नहीं देखना चाहता था। खैर, WrestleMania 37 की नाईट 2 का मेन इवेंट हमेशा ही फैंस द्वारा सालों तक याद रखा जाएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।