रैसलमेनिया 35 के टिकट और कीमत की जानकारी

Enter caption

रैसलमेनिया 35 7 अप्रैल 2019 को मेटलाइफ स्टेडियम, ईस्ट रदरफ़ोर्ड, न्यू जर्सी, यूनाइटेड स्टेट्स में हो रहा है। इसका काउंटाउन शुरू हो चुका है। ये शो भारतीय समयानुसार सुबह 4.30 बजे से आएगा और आप इस शो को सोनी टेन 1 और उससे जुड़े हुए चैनल्स पर देख सकते हैं। रैसलमेनिया WWE का शो हैं। इसकी तैयारी पूरे साल भर चलती है।

Ad

इस बार का मैच कार्ड भी बहुत बेहतरीन है। ये शो सबसे लंबा और सबसे अच्छा होने की उम्मीद जताई जा रही है। मेटलाइफ स्टेडियम काफी बड़ा है। इस स्टेडियम में करीब 1 लाख लोग आ सकते हैं। रैसलमेनिया के टिकट काफी पहले से बिकने शुरू हो चुके है। हालांकि अभी भी कई टिकट बचे हुए है। इसके लिए जद्दोजहद जारी हैं।

रैसलमेनिया 35 के टिकट $407(28,166.43 भारतीय रूपए) से शुरू होकर $6507(4,50,316.94 भारतीय रूपए) तक हैं। यानि की सबसे सस्ता टिकट 407 डॉलर का है और सबसे महंगा टिकट 6507 डॉलर का है। इनमें अलग-अलग सीट्स हैं और उनके अपने अनुभव हैं।

आपकों बता दें की लगभग सभी सीटें सोल्ड हो चुकी है लेकिन सबसे महंगी टिकट अभी भी बची हुई हैं। सबसे महंगी टिकट सुपरस्टार्स की एंट्री के सामने की है। वो बिकना अभी बांकि हैं। इसके अलावा सुपरस्टार्स जहां से एंट्री करते है उसके आस-पास की टिकट बिकना अभी बांकि है। रैसलमेनिया का क्रेज बहुत हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 12 पंक्ति तक सभी टिकटें अभी तक बिक चुकी हैं।

रैसलमेनिया में हमेशा 50 हज़ार से ज्यादा लोग आते हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि टिकट पहले ही सोल्ड हो चुकी है। रैसलमेनिया को स्टेडियम में देखने का मजा भी एक अलग सा होता है। WWE इतनी बड़ी कंपनी है तो इसके टिकट भी बहुत मंहगे होते है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications