Roman Reigns & The Bloodline: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए रेसलमेनिया (WrestleMania XL) काफी अलग होने वाला है। वह इस प्रीमियम लाइव इवेंट की नाईट 1 और 2 दोनों में मैच लड़ने वाले हैं। वह नाईट 1 में द रॉक (The Rock) के साथ टैग टीम के तौर पर काम करते हुए कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ रहे होंगे। वहीं नाईट 2 में वह कोडी रोड्स के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे।रोमन रेंस के लिए यह मुकाबले आसान नहीं होंगे लेकिन वह अकेले होंगे, ऐसा भी नहीं है। उनके पास द ब्लडलाइन मौजूद है जो हर समय उनका साथ देती है। जिमी उसो और सोलो सिकोआ उनका साथ देने के लिए हर पल तैयार हैं। वह ऐसा पिछले कुछ सालों से करते आए हैं। इसके साथ ही रोमन रेंस 7 बार WrestleMania मेन इवेंट का हिस्सा रहे हैं तो उन्हें मालूम है कि किसी स्थिति से कैसे बाहर आया जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए आइए नजर डालते हैं उन तरीकों पर जिनके आधार पर यह WrestleMania रोमन रेंस और द ब्लडलाइन के लिए खत्म हो सकता है:#3 WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस अपना टाइटल रिटेन करते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के लिए चुनौतियां कम नहीं हैं। ट्राइबल चीफ होना, चैंपियन होना और फिर द ब्लडलाइन को संभालना आसान नहीं है। ऐसे में उनके सामने यह चुनौती भी है कि उन्हें WrestleMania XL की नाईट 2 में अपना टाइटल डिफेंड करना है। यह संभव है कि वह ऐसा बिना किसी दखल के कर लें लेकिन क्या हो अगर ऐसा नहीं होता है।ऐसी स्थिति में द ब्लडलाइन उनकी मदद के लिए आगे आ सकती है। ब्लडलाइन ने हमेशा ही रोमन रेंस की मदद की है और ऐसा फिर से करके वह अपने ट्राइबल चीफ को चैंपियन बने रहने में मदद कर सकते हैं। जिमी उसो और सोलो सिकोआ हर पल अपने चीफ की मदद को तैयार हैं तो ऐसे में यह बिल्कुल संभव है कि वह अपने टाइटल को रिटेन करते हुए शो का अंत कर सकते हैं।#2 WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस को मिलेगा द रॉक से धोखा? View this post on Instagram Instagram Postद रॉक जब वापस आए थे तो उस समय ऐसा लग रहा था कि वह ही रोमन रेंस को WrestleMania XL में चैलेंज करेंगे। इसके बाद कोडी रोड्स के स्टोरी में वापस आने से चीजें बदल गई। हमने हाल में यह देखा था कि रॉक ने रोड्स पर Raw के अंतिम पलों में अटैक किया था जहां कोडी लहूलुहान हो गए थे। इसके बाद यह मालूम चला था कि उन्हें ऐसा करने का आदेश रोमन रेंस से प्राप्त हुआ था।द रॉक उन लोगों में हैं जिन्हें किसी से भी ऑर्डर लेना पसंद नहीं है। ऐसे में अगर रोमन उन्हें बार बार ऑर्डर देकर उकसाते रहेंगे तो यह मुमकिन है कि वह अपनी नाराजगी उनको धोखा देकर साबित कर दें। ऐसा किसी भी नॉर्मल शो पर करना ठीक नहीं होगा तो फिर रॉक अपने कजिन को WrestleMania XL में धोखा दे सकते हैं और इससे भविष्य में दोनों के बीच मैच की नींव भी रखी जा सकती है।#1 WWE WrestleMania में सोलो सिकोआ ब्लडलाइन को कहेंगे अलविदा? View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ जबसे मेन रोस्टर में आए हैं तबसे ही उनका काम चर्चा का विषय बना हुआ है। वह हर समय ही परिवार का साथ और सम्मान देने का प्रयास करते हैं लेकिन उन्हें वैसा ही सम्मान प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में सोलो को शायद अपने लिए अच्छा ना लगे और वह कुछ ऐसा कर बैठे जिसकी उम्मीद किसी ने ना की हो।जे उसो पहले ही ग्रुप को छोड़कर जा चुके हैं और सोलो भी अपने परिवार को धोखा देकर ऐसा कर सकते हैं। जे के लिए ग्रुप छोड़ने के बाद चीजें ठीक ही रही हैं तो ऐसे में यह कदम सोलो के लिए भी सही ही होगा। WrestleMania XL के अंत में सोलो सिकोआ का ब्लडलाइन को छोड़ना यादगार पल साबित हो सकता है।