WWE न्यूज: अंडरटेकर ने युवा रैसलरों को WWE में आगे बढ़ने के लिए दिए सुझाव

Enter caption

अंडरटेकर के करेक्टर के देखना अब काफी मुश्किल होता है। इस समय वो आराम के करेक्टर में है। हालांकि इस बीच में वो इंंटरव्यू भी दे रहे है। इंटरव्यू में वो तमाम नई बातों का खुलासा भी कर रहे है।

हाल ही में वो एक डाक्यूमेंट्री का हिस्सा बनें। जिसमें दो रैसलर्स की WWE में सपने पूरे करने की यात्रा को दर्शाया गया है।

अंडरटेकर हमेशा से विंस मैकमैहन के चहेेते रहे है। उन्होंने कंपनी को अलग ही मुकाम पर पहुंचाया है। 90 के दशक से अंडरटेकर इस कंपनी के साथ है। और अभी भी वो कंपनी के साथ जुड़े हैं। 2017 में लग रहा था कि उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है लेकिन फिर से वो 2018 में आ गए। और कई मैच फैंस के सामने रखे।

रैसलमेनिया 34 में पहले उन्होंने जॉन सीना को हराया। फिर ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में रूसेव के साथ उनका मुकाबला हुआ। यहां भी उन्होंने जीत हासिल की। सुपर शो डाउन में ट्रिपल एच के साथ उनका मुकाबला हुआ। फिर क्राउन ज्वैल में उनका मैच था। यहां पर केन उनके साथ थेे। उम्मीद ये जताई जा रही है कि रैसलमेनिया 35 में भी वो नजर आएंगे।

एरन सोलो और रिकी स्टार्क के ऊपर ये डॉक्यूमेंट्री दर्शाई गई है। दोनोें ने द रिवाइवल का सामना भी साल 2018 में किया था। एरन सोलो की शादी बेली के साथ हुई है।

youtube-cover

इस वीडियो में अंडरटेकर ने इन दोनों सुपरस्टार्स को सलाह दी है। लगभग छह मिनट के लिए अंडरटेकर का रोल भी नजर आ रहा है। अंडरटेकर ने फ्यूचर के लिए उन्हें बधाई दी। और काफी सारी बातें बताई जो WWE में उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेंगी। उन्होंने रैसलिंग में कदम रखने वाले नए रैसलर्स को भी सुझाव दिया और बताया कि कैसे वो अपने सपने यहां पर साकार कर सकेत हैं।

इस समय फैंस के बीच एक सवाल चल रहा है कि क्या अंडरटेकर रैसलमेनिया 35 में नजर आएंगे। और अगर वो रैसलिंग करेंगे तो फिर उनका मुकाबला किसके साथ होगा।

Get WWE News in Hindi Here