WWE के 10 पूर्व लेखक जिनके बारे में आपको जानना चाहिए

जब भी कोई WWE या फिर किसी प्रो रैसलिंग के बारे में जिक्र करते हुए उसे "स्क्रिप्टेड" कहे तो वो बिल्कुल सच कहते हैं। हम यहां पर केवल मैचों की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि पूरे प्रेजेंटेशन के बारे में कह रहे हैं। इसमें और टीवी शो में कोई अंतर नहीं है। यहां पर भी प्रोडक्शन क्रू, शो रनर, प्रोड्यूसर्स और लेखों की टीम होती है। हर टीवी शो की तरह यहां पर भी क्रिएटिव टीम होती है जिनमें लेखक होते हैं। हर चीज़ का अंतिम निर्णय विंस मैकमैहन लेते हैं लेकिन उसकी शुरुआत तो लेखकों से ही होती है। इस क्रिएटिव टीम में भी कई रैसलिंग बिज़नेस से होते हैं तो वहीं कुछ हॉलीवुड या फिर एंटरटेनमेंट जगत से होते हैं। कई लेखक अब काम नहीं करते। यहां पर हमने WWE के 10 पूर्व लेखकों की सूची बनाई है:


#10 बॉब मौल्ड

youtube-cover

अगर आप 1980 के रॉक को पसंद करते हैं तो आपको हसकर दु का नाम तो पता ही होगा। मिनीपोलिस की ये रॉक बैंड निर्वाण, पिक्सी, और यहां तक कि मेटालिका जैसे बैंड की प्रेरणा थी। सॉन्ग राइटर और गायक बॉब मौल्ड एक बड़े रैसलिंग प्रसंशक थे। 1998-1999 के समय उन्हें WCW की राइटिंग टीम का हिस्सा बनने के लिए बुलाया गया। हालांकि ये साझेदारी ज्यादा लम्बी नहीं चली लेकिन इसके बाद नॉन रैसलिंग लेखकों की रैसलिंग बिज़नेस में एंट्री होनी शुरू हो गयी।

#9 फ्रेडी प्रिंज़ जूनियर

youtube-cover

फ्रेडी प्रिंज़ जूनियर का एंटरटेनमेंट करियर हमेशा से मजेदार रहा है।उनके पिता फ्रेडी प्रिंज़ 1970 के समय एक स्टैंड अप कॉमेडियन और टीवी स्टार थे। फ्रेडी प्रिंज़ जूनियर ने शीज़ ऑल डैट और आई नो व्हाट यु डीड लास्ट समर जैसे फिल्में की और फिर गायब हो गए। उसके बाद वो WWE के लिए काम करने लग गए। उन्होंने WWE के लिए दो अलग अलग समय पर काम किया। एक बार वो लेखक थे तो एक बार प्रोड्यूसर। साल 2007-2008 तक वो लेखक रहे फिर 2009 उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की तरह वापसी की।

#8 पैट्रिस ओ'नल

youtube-cover

कॉमेडियन के लेजेंड, पैट्रिस ओ'नल का जब 20111 में देहान्त हुआ तब वो अपने चरम पर थे। कॉमेडी सेंट्रल पर चार्ली शीन के रोस्ट पर उन्होंने शो में चार चांद लगा दिए और उस समय फॉक्स नेटवर्क पर एनिमेटेड टीवी सीरीज के लिए उनकी बात चल रही थी। थोड़े समय के लिए ये कॉमेडियन WWE पर लेखक का काम किया करते थे। करीब एक दशक पहले पैट्रिस ओ'नल ने अपने दोस्त के कहने पर एक स्टोरीलाइन का प्रपोजल दिया। कंपनी को ये पसंद आया और उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया। ओ'नल को सैर करना पसंद नहीं था और इसलिए वो विंस मैकमैहन के घर से जनरल काम किया करते थे। उनके लिए ये एक "ड्रीम जॉब" थी और इसलिए उन्होंने इसके साथ कोई करार नहीं किया।

#7 विंस रूसो

19-23-06-vincerusso-1498631219-500

अब हम उन नामों की ओर बढ़ रहे हैं जिनके बारे में हमने सुना है। आप उन्हें पसंद करें या ना करें लेकिन प्रो रैसलिंग की दुनिया में उनका बड़ा असर रहा है। एक पत्रकार के रूप में काम करना शुरू करते ह वो वीडियो स्टोर कीपर थे और फिर WWE मैगज़ीन के लिए लिखने लगे। WWF के एटीट्यूड एरा में शानदार काम करने के बाद उन्हें WCW की ओर से अपने हिसाब से काम करने की पेशकश हुई और वो WCW चल पड़े। आजकल रूसो अपनी खुद की वेबसाइट कॉमेंट और रैसलिंग पॉडकास्ट चलाते हैं।

#6 पॉल हैमन

19-23-39-paul_heyman_bio-1498631272-500

आज लगता है पॉल हेमन पहले की गई करी मेहनत का फल खा रहे हैं। वो आज WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट हैं और हेमन हस्ल नामक वेबसाइट चलाते हैं। इसके अलावा वो अपने परिवार को भी भरपूर समय दे पा रहे हैं। उन्हें दर्शक पॉल ई के नाम से जानते हैं। WCW और ECW के दिनों में वो बेहतरीन काम किया करते थे। लेकिन यहां पर हम उनके क्रिएटिव काम पर नज़र डालना चाहता हैं। WWE में उनका मुख्य काम साल 2001 में शुरू हुआ जहां वो अनाउंसर थे। फिर 2002 से 2006 के बीच उन्होंने क्रिएटिव काम उठाया। 2002 में वो स्मैकडाउन के हेड राइटर थे और फिर उन्हें 2005 में ECW का कार्यभार सौंपा गया। कंपनी छोड़ने के पहले वो सीएम पंक की आवाज थे।

#5 टॉम कैसीएल्लो

19-24-25-cf5mvnfwgaaw8v8-1481386449-800-1498631407-500

WWE की हमेशा से सोप ओपेरा से तुलना की जाती है और इसलिए WWE के एक अच्छे राइटर ने वहीं से शुरुआत की। कैसीएल्लो ने WWE के लिए 2011 से लिखना शुरू किया और 2016 तक लिखते रहे, तब वो क्रिएटिव टीम के हेड थे। उसके पहले वो टीवी शो के लिए काम किया करते थे। NXT ब्रैंड के लिए अच्छा काम करने के बाद उन्हें मुख्य रॉस्टर पर लेकर आया गया। फिर विंस से कई बार टकराव होने के बाद 2016 में उन्हें चले जाने दिया गया।

#4 केविन एक

19-24-55-kevineck-1493861952-800-1498631491-500

एक पूर्व WWE राइटर हैं जिन्होंने बिना कंपनी की बुराई किये अपना काम किया और महशूर हुए। मेरीलैंड इंडी में वो मैनेजर और रेफरी दोनों की भूमिका निभाया करते थे और अब PressBoxOnline.com पर ब्लॉगर हैं। कुछ समय पहले उन्होंने विंस मैकमैहन और क्रिएटिव टीम के सामने 5 अलग स्टोरी पिच किये जिन्हें अगर कंपनी अपनाती तो आज स्मैकडाउन लाइव और रॉ का नजारा अलग होता।

#3 जिम कॉर्नेट

19-25-16-jim-cornette-1498631687-500

लाउड सूट, टेनिस जैकेट और बड़े मुँह वाले जिम कॉर्नेट रैसलिंग इतिहास में सबसे प्रभावशाली नॉन रैसलर थे। उन्होंने 1993 से WWF में काम करना शुरू किया और उस दौरान स्मोकी माउंटेन रैसलिंग के लिए भी काम किया करते थे। उसके बाद वो WWE में योकोजुना को मैनेज करने लगे। जिम कॉर्नेट उसके बाद ऑहियो वैली रैसलिंग के लिए काम करने चले गए। वो 2005 तक काम कर रहे थे फिर सैंटिनो मारेल्ला को उन्होंने थप्पड़ मारा। उसके बाद उन्हें कंपनी छोड़नी पड़ी।

#2 ब्रूस प्रिचर्ड

19-25-41-r7k3sw-1498632084-500

जिम कॉर्नेट और पॉल हेमन की तरह ही ब्रूस पिचर्ड भी छोटी उम्र में रैसलिंग बिज़नेस से जुड़ गए।दस साल की उम्र में वो हॉस्टन में पोस्टर बेचा करते थे। उसके बाद वो यूनिवर्सल रैसलिंग फेडरेशन के लिए रिंग अनाउंसर के रूप में काम करने लगे। 1980 के समय उन्हें सबसे ज्यादा कामयाबी मिली। पिचर्ड काफी समय तक कंपनी का हिस्सा रहे और फिर वो विंस मैकमैहन कर खास आदमी बन गए। ओवन हार्ट के देहांत के बाद पिचर्ड ही एमात्र बैक्सटगे एम्प्लॉई थे। फिर 22 साल तक काम करने के बाद 2008 में पिचर्ड को रिलीज कर दिया गया।

#1 एंड्रयू गोल्डस्टीन

19-26-16-goldstein-rasslin-1498632357-500

2016 के मई में Complex.com ने एक शो चलाया जिसका नाम था, "रैसलिंग की ड्रीम जॉब: एक आम आदमी कैसे बना WWE का लेखक", इसे एंड्रयू गोल्डस्टीन ने लिखा था। 2006 के पहले तक एंड्रयू गोल्डस्टीन MTV के अस्सिटेंट के रूप में काम किया करते थे। उसके एक साल पहले उन्होंने WWE के काम के पेशकश को ठुकरा दिया था। लेकिन फिर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया और उसके बाद वो क्रिएटिव टीम का हिस्सा बन गए। उनकी स्टोरी काफी मजेदार है।