मनी इन द बैंक लैडर मैच जीतना हर WWE सुपरस्टार का सपना होता है। इसको जीतकर किसी भी सुपरस्टार के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का सुनहरा मौका मिल जाता है। साल 2018 में हुए मैंस मनी इन द बैंक पीपीवी को ब्रॉन स्ट्रोमैन और विमेंस मनी इन द बैंक पीपीवी को एलेक्सा ब्लिस ने हासिल किया। 4 बार की विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस ने मनी इन द बैंक के दौरान बड़ा कारनामा किया। वो WWE इतिहास की तीसरी रैसलर बनी हैं, जिन्होंने उसी रात अपने ब्रीफकेस को कैश इन कर चैंपियनशिप जीती। नाया जैक्स और रोंडा राउज़ी के बीच हो रहे चैंपियनशिप मैच के दौरान एलेक्सा ब्लिस ब्रीफकेस रिंग में लेकर आ गईं और उन्होंने रोंडा राउज़ी पर अटैक कर उन्हें रिंग से बाहर किया। उसके बाद ब्रीफकेस को कैश-इन कराते हुए नाया जैक्स को हराकर रॉ विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। केन और डीन एम्ब्रोज़ के बाद एलेक्सा ब्लिस उसी रात को MITB कैश-इन करने वाली तीसरी रैसलर बनीं। एलेक्सा ब्लिस ने ब्रीफकेस को करीब 2 घंटे अपने पास रखा। From #LittleMissBliss to #LittleMissMITB to #LittleMissCHAMPION...@AlexaBliss_WWE has cashed in her contract to become a 3-TIME #RAW #WomensChampion! #MITB pic.twitter.com/0PTe4pDXM3 — WWE (@WWE) June 18, 2018 उसी रात ब्रीफकेस कैश-इन करने का कारनामा सबसे पहले केन ने किया था। उन्होंने रे मिस्टीरियो के खिलाफ ब्रीफकेस कैश इन किया था और 2010 में रे मिस्टीरियो को पराजित कर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। केन ने सिर्फ 49 मिनट तक ही ब्रीफकेस अपने पास रखा था, जोकि अब तक का रिकॉर्ड है, इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। केन ने क्रिश्चियन, मैट हार्डी, बिग शो, जिगलर, कोफी किंग्सटन, ड्रू मैकइंटायर और कोडी रोड्स को हराकर MITB ब्रीफकेस जीता था। डीन एम्ब्रोज़ भी केन जैसा ही कारनामा कर चुके हैं। द लुनाटिक फ्रिंज ने सैमी जेन, सिजेरो, क्रिस जैरिको, केविन ओवंस और डैल रियो को हराकर मिस्टर मनी इन द बैंक का खिताब जीता। ब्रीफकेस को करीब 57 मिनट अपने पास रखने के बाद उन्होंने सैथ रॉलिंस के खिलाफ कैश-इन कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की। साल 2016 के मनी इन द बैंक के मेन इवेंट मैच में सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे।