"रोमन रेंस के बारे में निगेटिव बातें लिखना मुझे बहुत पसंद है"

इस हफ्ते विंस रूसो ने द डर्टी शीट्स पॉडकास्ट में कई मुद्दों पर बातचीत की। इसमें उन्होंने रोमन रेंस की बुकिंग के बारे में भी बात की। रुसो ने बताया की क्यों उन्हें रोमन रेंस के बारे में मसालेदार चीजें लिखना अच्छा लगता है और क्यों WWE उनके ऊपर हमेशा फेल होते हुए नजर आ रही है।

Ad
Ad

रोमन रेंस WWE में इस समय सबसे बड़े कंट्रोवर्सिलय रैसलर है। जॉन सीना की तरह लगातार WWE रोमन रेंस को पुश देकर बेबीफेस बनाना चाहती है लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। जॉन सीना ने तो अपना काम कर दिया लेकिन रोमन रेंस को क्राउड बिल्कुल पसंद नहीं कर रहा है। पिछले तीन साल से रोमन रेंस को कंपनी बुक कर रही है लेकिन वो सफल नहीं हो पा रहे है। और हमेशा नीचे गिरते जा रहे है। WWE के हिसाब से पिछले तीन साल उनके लिए अच्छे नहीं गए है। पॉडकास्ट में रूसो ने बताया की वो रोमन रेंस के बड़े फैन हो और उनके बारे में लिखना उन्हें अच्छा लगता है। उन्होंने ये भी कहा की अगर में कुछ गलत उनके लिए लिखता हूं तो उससे उन्हें आगे बढ़ने में कोई परेशानी नहीं होगी। कंपनी के बेबीफेस वो फिर भी बन सकते है। साल 2015 से ही रोमन रेंस कुछ अच्छे नहीं जा रहे है। रूसो ने कहा की वो सिर्फ बताते है कि उनकी बुकिंग ऐसी होनी चाहिए। जिससे क्राउड उनकी तरफ आ सके। लेकिन मामला कुछ अलग है। हमेशा उनके करेक्टर के खिलाफ उनकी बुकिंग की जाती है। रैसलमेनिया में रोमन रेंस को फैंस ने पसंद नहीं किया लेकिन उसके बावजदू रोमन रेंस को कंपनी का बेबीफेस बनाने की जद्दोजहद जारी है। हाल ही में ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ उऩकी फाइट चल रही थी लेकिन वो सिर्फ छोटी थी। उसे बीच में ही काट दिया गया। स्ट्रोमैन को इंजरी आ गई। अब रोमन रेंस फैटल फाइव वे मैच का हिस्सा होंगे। ये मैच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर का है। इससे पहले इस हफ्त रॉ में रोमन रेंस सैथ रॉलिंस का सामना करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications