WWE में Roman Reigns को हराने वाले 12 बार के चैंपियन ने उन्हें मैच के लिए ललकारा, कंपनी से लगाई गुहार

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को इस बार 12 बार के चैंपियन ज़ेवियर वुड्स (Xavier Woods) ने मैच के लिए ललकारा है। उन्होंने कहा कि वो रेंस के खिलाफ टाइटल मैच डिजर्व करते हैं। उन्होंने इसके लिए WWE से गुहार लगाई है।

नवंबर, 2021 में रोमन रेंस और ज़ेवियर वुड्स के बीच SmackDown में मैच हुआ था। ये मुकाबला बहुत अच्छा रहा था। वुड्स ने अच्छा प्रदर्शन किया था। द उसोज़ ने इस मैच में दखलअंदाजी की थी। DQ के जरिए वुड्स की जीत हुई थी। इसके अलावा Royal Rumble 2022 में भी रोमन रेंस को DQ के जरिए सैथ रॉलिंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

What Culture Wrestling को हाल ही में वुड्स ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने रोमन रेंस के खिलाफ मुकाबले को लेकर कहा,

मैंने कुछ बड़े सुपरस्टार्स को हराकर King of the Ring का ताज हासिल किया था। जिमी और जे को भी मैंने सिंगल्स मैच में हराया। इसके बाद सिर्फ एक इंसान बचे थे, मैं पहला इंसान हूं जिसने रोमन रेंस की विनिंग स्ट्रीक को खत्म किया था। सैथ रॉलिंस ने मेरे बाद ये काम किया। कोई मेरे बारे में बात नहीं करता है, क्यों? इसका कारण मुझे बताओ? मुझे ये चीज बिल्कुल भी समझ नहीं आती है। मुझे ये बात बहुत परेशान करती है। मुझे रेंस के खिलाफ टाइटल मैच अब चाहिए। मैं ये चीज डिजर्व करता हूं।

youtube-cover

WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराया था

रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में 950 दिन से ज्यादा हो गए। अगस्त, 2020 में वो चैंपियन बने थे। अपने इस टाइटल रन में वो कई दिग्गजों को हरा चुके हैं। हाल ही में WrestleMania 39 में रेंस ने कोडी रोड्स को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। हालांकि फैंस चीज से बहुत गुस्से में थे। सभी को लगा था कि इस बार रेंस की बादशाहत कंपनी में खत्म हो जाएगी। अब देखना होगा कि उनका टाइटल रन कब खत्म होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links