Yoshiki Inamura Says Goodbye WWE & Partner: WWE से एक और स्टार ने जाने का ऐलान कर दिया है। हाल ही में मिली हार के बाद उन्होंने यह फैसला किया। यह स्टार असल में योशिकी इनामुरा (Yoshiki Inamura) हैं, जो Pro Wrestling NOAH का हिस्सा हैं। वो पिछले काफी समय से NXT में काम कर रहे थे और उन्होंने जोश ब्रिग्स (Josh Briggs) के साथ टीम बनाई थी।
इनामुरा NOAH में वापस चले गए हैं। इसका अर्थ है कि वो जोश ब्रिग्स के साथ अब टीम नहीं बना पाएंगे और WWE से भी दूर हो जाएंगे। इसी के चलते जोश अकेले पड़ गए हैं और उन्हें अन्य स्टार्स के साथ खुद ही निपटना होगा। NXT के हालिया एपिसोड में एक वीडियो सैगमेंट देखने को मिला था। इसमें योशिकी ने बैकस्टेज जोश ब्रिग्स को बताया कि उन्हें जाना होगा। अब सोशल मीडिया पर आकर इनामुरा ने भावुक मैसेज दिया। उन्होंने कहा,
"जोश ब्रिग्स, आपको धन्यवाद। मुझे माफ कर दीजिए। मैं आपके द्वारा मिले गए सपोर्ट की तारीफ करता हूं। आपके कारण मेरा यहां अनुभव काफी अच्छा रहा। मेरे दोस्त, आपको अलविदा।"
आप नीचे उनकी पोस्ट देख सकते हैं:
क्या WWE में जोश ब्रिग्स दोबारा अपने पार्टनर से जुड़ेंगे?
जोश ब्रिग्स ने अपने WWE करियर की शुरुआत ब्रुक्स जेंसन के साथ मिलकर टैग टीम डिवीजन में की थी। दोनों का रन काफी अच्छा रहा लेकिन फिर वो अलग हो गए। उनके बीच दुश्मनी भी देखने को मिली। जोश ने बाद में योशिकी इनामुरा के साथ काम किया, वहीं ब्रुक्स ने नई शुरुआत की। जेंसन ने हील की तरह काम करना जारी रखा और वो शॉन स्पीयर्स के फैक्शन द कलिंग का हिस्सा बन गए।
NXT में जब योशिकी ने ब्रिग्स को अलविदा कहा और चले गए, तो फिर द कलिंग ने आकर उन्हें कंफ्रंट किया। इसी बीच ब्रुक्स ने जोश को लेकर कुछ कड़वी बातें बोली। संभव है कि ब्रिग्स को द कलिंग फैक्शन हील टर्न लेने पर मजबूर करे और अपने साथ जोड़ ले। इनामुरा के जाने के बाद जोश के भविष्य को लेकर चीजें क्लियर नहीं लग रही हैं। इसी वजह से देखना होगा कि WWE उन्हें किस दिशा में आगे बढ़ाता है।