WWE Backlash 2023 में टाइटल मैच में हार के बाद फूट-फूटकर रो पड़ीं फेमस Superstar, छलकते आंसुओं के बीच फैंस ने दिया सम्मान

Pankaj
WWE Backlash 2023 में फैंस को आया मजा
WWE Backlash 2023 में फैंस को आया मजा

Zelina Vega: WWE Backlash 2023 ज़ेलिना वेगा (Zelina Vega) के लिए कुछ खास नहीं रहा। अपने होमटाउन में SmackDown विमेंस चैंपियन बनने का उनके पास मौका था लेकिन वो फेल हो गईं। रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के साथ उनका मैच हुआ था। हार के बाद वेगा की आंखों से आंसू भी छलक गए।

वेगा और रिप्ली के बीच मुकाबला अच्छा रहा। शुरूआत से ही वेगा ने रिया के ऊपर अटैक करना शुरू कर दिया था। मैच ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन पूरे मुकाबले में वेगा हावी रही। अंत में रिप्ली ने एक किक वेगा को लगाई और इसके बाद फिनिशिंग मूव लगाकर मैच जीत लिया।

मैच से पहले ही अपने फैंस के बीच जाकर वेगा की आंखों में आंसू आ गए थे। फैंस ने उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर किया। वेगा की हार हुई लेकिन फिर फैंस ने अंत में उनके लिए तालियां बजाईं। फैंस ने स्टैंडिंग ओवेशन उन्हें दिया। ये देखकर वेगा फिर से भावुक हो गईं थी।

क्या WWE द्वारा Zelina Vega को बड़ा पुश दिया जाएगा?

वेगा की राइवलरी अब रिया रिप्ली के साथ शायद आगे नहीं बढ़ेगी। WWE Backlash 2023 के इस दिन को ज़ेलिना वेगा कभी भूल नहीं पाएंगी। फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया और उनका उत्साह बढ़ाया। मैच के दौरान कई बार तो लगा कि वो जीत हासिल कर लेंगी लेकिन रिप्ली की ताकत का वो ज्यादा सामना नहीं कर पाई।

अब देखना होगा कि कंपनी ने वेगा के लिए आगे क्या प्लान तैयार किया होगा। इस मैच में जिस तरह उन्होंने प्रदर्शन किया वो जबरदस्त था। ये देखकर कंपनी द्वारा आगे उन्हें तगड़ा पुश दिया जा सकता है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को अच्छा लगेगा। आपको बता दें WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर को हराकर रिया रिप्ली ने टाइटल हासिल किया था। उनका टाइटल रन अभी बहुत लंबा जाएगा। कंपनी ने उनके लिए बड़ा प्लान जरूर बनाया होगा। देखना ये भी होगा कि ज़ेलिना वेगा का आगे का करियर यहां से कैसा रहेगा। इस मैच में उन्होंने अपने आपको साबित जरूर किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links