"उन्हें गलतफहमी हुई"- WWE Superstar ने The Bloodline के सदस्यों के साथ SmackDown में हुई बहस को लेकर किया बड़ा खुलासा

Ujjaval
WWE SmackDown में बैकस्टेज सैगमेंट को लेकर फेमस सुपरस्टार का बड़ा बयान
WWE SmackDown में बैकस्टेज सैगमेंट को लेकर फेमस सुपरस्टार का बड़ा बयान

The Bloodline & LWO: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में द उसोज़ (The Usos) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच अनबन देखने को मिली थी। बाद में एक बैकस्टेज सैगमेंट में LWO और द उसोज़ के बीच बहस हुई और टैग टीम मैच भी ऑफिशियल तौर पर तय हो गया है। इसी चीज़ को लेकर अब ज़ेलिना वेगा (Zelina Vega) ने बात की है।

Ad

SmackDown LowDown के एपिसोड में ज़ेलिना वेगा ने बताया कि LWO ने बैकस्टेज द उसोज़ का नाम लेकर मजाक बनाने की कोशिश नहीं की थी, बल्कि वो अपनी बातें कर रहे थे। उन्होंने कहा,

"असल में यह गलतफहमी थी। आप सभी लोग मेरे करियर की सबसे अच्छी नाईट के बारे में बात कर रहे थे और हम भी यही चीज़ कर रहे थे। इसी बीच क्रूज डेल टोरो ने 'Uso' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसका स्पेनिश में अर्थ 'उपयोग' होता है। इसी वजह से मुझे लगता है कि उनके मन में चल रहा होगा कि हम उनकी खराब परिस्थिति पर हंस रहे हैं। हालांकि, हमें उस चीज़ से कोई मतलब नहीं है। हमारे दिमांग में उनके बारे में मजाक बनाने का कोई प्लान नहीं था। इसी वजह से उन्होंने इस चीज़ को जिस तरह से समझा, यह उनकी समस्या है।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

Zelina Vega ने WWE SmackDown के अगले एपिसोड में LWO की The Bloodline पर जीत का दावा किया

WWE ने LWO के सदस्य रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार का द उसोज़ के खिलाफ मैच ऑफिशियल कर दिया है। इसी SmackDown LowDown के एपिसोड में ज़ेलिना वेगा ने बताया कि रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार जरूर ही द उसोज़ को हराने का दम रखते हैं। वेगा ने कहा,

"LWO किसी भी चीज़ के लिए तैयार है और हमने इस चीज़ का ध्यान रखा है कि सभी को यह बात पता हो। हम किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं और खराब बात यह है कि वो (द उसोज़) हमसे उलझ गए हैं। हम इस चीज़ का ध्यान रखेंगे कि उन्हें पता चल जाए कि LWO ग्रुप किसी से नहीं डरता है।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications