WWE में Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline में बहुत जल्द शामिल होगी 21 साल की विमेन रेसलर, फैमिली के सदस्य ने किया दावा

Pankaj
WWE में रोमन रेंस का जलवा कायम
WWE में रोमन रेंस का जलवा कायम

The Bloodline: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) का जलवा पिछले एक साल से चल रहा है। बहुत सफलता इस ग्रुप को मिली। इसमें मौजूद सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन अभी तक किया।

Ad

ऐसा लग रहा है कि WWE बहुत जल्द इस फैक्शन को खत्म कर देगा। इसके कुछ संकेत मिल गए है। हालांकि अनोआ'ई फैमिली के कुछ सदस्य जल्द ही इस ग्रुप में शामिल हो सकते हैं। ज़िल्ला फाटू ने हाल ही में दावा किया है कि WWE दिग्गज द रॉक की बेटी और 21 साल की एवा फ्यूचर में द ब्लडलाइन का हिस्सा होगी। ये बहुत बड़ी बात उन्होंने कही है।

ऐवा ने साल 2020 में WWE ज्वाइन किया था। उन्होंने अभी तक अच्छा काम किया और फ्यूचर में उनसे तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद सभी को होगी। दिग्गज उमागा के बेटे ज़िल्ला फाटू ने हाल ही में रेसलर बनने के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है, वो अपने चचेरे भाइयों की तरह किसी दिन WWE में आने के लिए बेताब है।

ज़िल्ला फाटू ने एवा की इस बार तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक दिन वो जरूर द ब्लडलाइन ग्रुप का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि रोमन रेंस आने वाले समय में ऐवा की जगह अपने ग्रुप में बना देंगे। "The Be Someone" पॉडकास्ट पर बयान देते हुए फाटू ने कहा,

वो द रॉक की बेटी है। वो NXT में है। हम एक ही उम्र के हैं। मुझे पता है कि अंत में उसे द ब्लडलाइन में जगह मिल जाएगी।

youtube-cover
Ad

क्या Ava को WWE दिग्गज Roman Reigns के साथ काम करने का मौका मिलेगा?

एवा को लेकर कई दिग्गज कह चुके हैं कि वो द ब्लडलाइन का हिस्सा बहुत जल्द बन जाएंगी। NXT में उन्हें पुश दिया जा रहा है। जल्द ही मेन रोस्टर में भी उनकी एंट्री हो जाएगी। मेन रोस्टर में अगर एंट्री होगी तो फिर रोमन रेंस के साथ काम करने का मौका उन्हें मिल सकता है। सोलो सिकोआ ने भी NXT में ज्यादा समय नहीं बिताया और वो बहुत जल्द मेन रोस्टर में ब्लडलाइन में शामिल हो गए थे। इस समय जबरदस्त प्रदर्शन वो कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications