WWE दिग्गज Roman Reigns के भाई ने उन्हें छोड़कर Jey Uso का साथ देने का किया ऐलान, ट्राइबल चीफ के ऊपर लगाए आरोप

Pankaj
WWE सुपरस्टार्स को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार्स को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE में द ब्लडलाइन टूट गई है। इस बीच WWE दिग्गज रेसलर उमागा (Umaga) के बेटे और रोमन रेंस (Roman Reigns), द उसोज़ के कज़िन ब्रदर ज़िल्ला फाटू (Zilla Fatu) ने 2023 रियलिटी ऑफ रेसलिंग समर ऑफ चैंपियंस इवेंट में रिंग में डेब्यू किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को समोअन स्पाइक लगाकर जीत हासिल की। खैर अब फाटू ने द ब्लडलाइन को लेकर अपने खास विचार प्रकट किए।

Ad
Ad

"Muscle Memory" पर बात करते हुए फाटू ने कहा,

मुझे जे उसो मिल गए। टीम जे। मुझे टीम जे मिल गई। मुझे नहीं पता कि मैं रोमन रेंस के साथ क्यों नहीं जाऊंगा। मैं वफादारी से ज्यादा सम्मान पर टिका हूं। तो आप जानते हैं, यही चल रहा है। रोमन ने जे और जिमी का अनादर किया। लेकिन आप जानते हैं, दिन के अंत में हम सभी परिवार बन जाते हैं। सभी परिवारों में उतार-चढ़ाव होते हैं। आप आगे सब देखते रहिए।

आप सभी को पता है कि रोमन रेंस का साथ सोलो सिकोआ दे रहे हैं। जे और जिमी दोनों साथ में काम कर रहे हैं। SummerSlam 2023 में जे उसो और रोमन रेंस के बीच मैच होने अब पक्का है। दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान जल्द कर दिया जाएगा।

WW Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस को मिली थी हार

Money in the Bank में कुछ दिन पहले रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। ये मैच बहुत ही तगड़ा रहा था। अंत में जे उसो ने रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की। 1294 दिन बाद वो WWE रिंग में पिन हुए। अब इनकी राइवलरी और भी तगड़ी हो गई है।

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस और सिकोआ ने जिमी और जे की हालत खराब की। जिमी को एंबुलेंस से ले जाया गया। हालांकि मेन इवेंट में जे उसो ने बदला लिया और रेंस, सिकोआ पर चेयर से अटैक किया। उन्होंने टाइटल के लिए रेंस को चुनौती भी पेश की।

इस हफ्ते अब जे उसो और रोमन रेंस का आमना-सामना होगा। वहां पर तगड़ा बवाल देखने को मिल सकता है। रेंस का जे उसो के खिलाफ अगला कदम क्या होगा इस पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications