WWE दिग्गज Roman Reigns और Solo Sikoa को लगा झटका, फेमस स्टार ने एक्नॉलेज करने से किया इंकार

WWE
WWE में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की राइवलरी शानदार चल रही है (Photo: WWE.com)

Zilla Fatu Refused Acknowledge Roman Reigns Or Solo Sikoa: WWE SmackDown में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ की राइवलरी जबरदस्त चल रही है। WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने खुद को नया ट्राइबल चीफ घोषित किया। सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया पलट दी। उनके ग्रुप में टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू शामिल हैं। उधर रोमन रेंस का कहना है कि वो असली ट्राइबल चीफ हैं। दोनों की स्टोरी काफी मजेदार अंदाज में आगे बढ़ रही है। इस बीच ज़िला फाटू ने किसी को भी एक्नॉलेज करने से इनकार कर दिया है।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। सोलो सिकोआ ने सबसे पहले जिमी उसो को ग्रुप से बाहर किया। बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर अटैक किया। हेमन भी लंबे समय से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। SummerSlam 2024 में रोमन ने वापसी कर सोलो के ऊपर अटैक किया था। तब से इनकी राइवलरी शानदार चल रही है। Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन ने कोडी रोड्स के साथ मिलकर सिकोआ और जेकब फाटू को हराया था। वहां पर जिमी उसो और द रॉक की वापसी भी देखने को मिली।

हाल ही में Muscle Man Malcolm को ज़िला फाटू ने अपना इंटरव्यू दिया। वहां पर उनसे पूछा गया कि वो किसे ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करते हैं। फाटू ने अपनी ऊंगली ऊपर उठाई लेकिन रोमन रेंस या सोलो सिकोआ का नाम लेने से इनकार कर दिया। इसके बजाए उन्होंने वफल हाउस की प्रशंसा की। फाटू का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE Crown Jewel 2024 में होगा तगड़ा मुकाबला

Crown Jewel 2024 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है। इस शो में रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे। द उसोज़ के साथ मिलकर वो सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन का सामना करेंगे। इस मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। लंबे समय बाद रेंस और उसोज़ साथ काम करते हुए दिखेंगे। हाल ही में जे और जिमी उसो का रीयूनियन हुआ था। अब देखना होगा कि Crown Jewel में बेबीफेस टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications