"वह या तो छक्के लगाता है या छक्के खाता है" - पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ को लेकर आई प्रतिक्रिया 

ओडियन स्मिथ के लिए अभी तक मिलाजुला टूर्नामेंट रहा है
ओडियन स्मिथ के लिए अभी तक मिलाजुला टूर्नामेंट रहा है

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) इस बात से हैरान हैं कि आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पंजाब किंग्स (PBKS) के ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ (Odean Smith) के अब तक के प्रदर्शन का क्या किया जाए। चोपड़ा के मुताबिक इस खिलाड़ी के बारे में कि यह पता लगाना मुश्किल है कि वह पंजाब फ्रेंचाइजी की संपत्ति है या दायित्व।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान स्मिथ ने अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी जौहर दिखाए थे और इसी वजह से मेगा ऑक्शन में उन्हें पंजाब ने 6 करोड़ में खरीदा। इस सीजन उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए अभी तक सभी मैच खेले हैं और इस दौरान बल्ले के साथ 115.90 के स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाये हैं। वहीं गेंद के साथ 11.87 के खराब इकॉनमी रेट से छह विकेट चटकाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब के मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने मुकाबले का प्रीव्यू करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

ओडियन स्मिथ पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ा रहस्य है। यह पता लगाना मुश्किल है कि उसे टीम में रखना है या नहीं क्योंकि कोई निश्चित नहीं है कि वह अच्छा कर रहा है या बुरा। ओडियन स्मिथ टेबल पर क्या ला रहे हैं, इसका किसी को अंदाजा नहीं है। वह गेंद के साथ बहुत महंगा है, लेकिन फिर चार विकेट भी लेता है। वह छक्के लगाता है या छक्के खाता है।

बेयरस्टो का रन ना बनाना ठीक नहीं है - पंजाब की बल्लेबाजी को लेकर आकाश चोपड़ा की प्रतिक्रिया

इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को फ्रेंचाइजी ने पहले तीन मैचों में अच्छा करने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे की जगह शामिल किया गया था लेकिन अभी तक उनका प्रदर्शन खराब रहा है। बेयरस्टो ने तीन मैचों में महज 32 रन ही बनाये हैं।

चोपड़ा ने दिल्ली के खिलाफ बेयरस्टो को एक और मौका देने की बात कही है लेकिन इस बार असफल होने पर राजपक्षे को शामिल करने को कहा है। उन्होंने कहा,

जॉनी बेयरस्टो को रन बनाने होंगे। बेयरस्टो का रन नहीं बनाना ठीक नहीं है। यह उनके लिए काफी अहम मैच होगा। अगर वह दिल्ली के खिलाफ स्कोर नहीं करता है, तो PBKS भानुका राजपक्षे को प्लेइंग इलेवन में वापस ला सकता है। मयंक अग्रवाल और शिखर धवन को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए, वहां कोई समस्या नहीं है। लियाम लिविंगस्टोन भी शानदार फॉर्म में हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now