शिवम दुबे के नाबाद 95 रनों को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएँ

दुबे ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए छक्कों की बारिश कर दी
दुबे ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए छक्कों की बारिश कर दी

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने आरसीबी (RCB) के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। किसी ने नहीं सोचा होगा कि चेन्नई की टीम इस मैच में 4 विकेट पर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करेगी। ऐसे में फैन्स भी काफी खुश हैं।

शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए छक्कों की बरसात कर दी। दोनों ने मिलकर कुल 17 छक्के जड़े। उथप्पा ने 50 गेंद में 88 रन बनाए। वहीँ दुबे 46 गेंद पर 95 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 8 छक्के लगाए। उनकी पारी को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएँ आई।

(दुबे सनसनी हैं...क्या टैलेंट है)

(सनसनीखेज हिटिंग...क्या गेम है)

(चेन्नई के फैन्स भविष्य में दुबे को ट्रोल नहीं करेंगे)

(दुबे और रॉबिन उथप्पा शतक के हकदार थे)

(अपना शतक चूक गए लेकिन क्या अविश्वसनीय पारी थी। मुझे नहीं पता कि हम इसे जीत रहे हैं या नहीं, लेकिन मैच को देखने लायक बनाने के लिए धन्यवाद राजा दुबे)

(दुबे का शतक नहीं होने के कारण बुरा लग रहा है लेकिन महान पारी)

(दुबे की क्या ही पारी है, जो मैंने देखी है आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक। सीएसके का क्या दबदबा)

(शिवम दुबे शतक के हकदार थे, उनके लिए निराश हूँ)

Quick Links

App download animated image Get the free App now