IPL 2023 - अगर सूर्यकुमार यादव 10 गेंद खेल लें...दिग्गज बल्लेबाज के खराब फॉर्म को लेकर आई प्रतिक्रिया

Nitesh
सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर आउट हो गए
सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर आउट हो गए

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के खराब फॉर्म को लेकर टीम के अनुभवी स्पिनर पियूष चावला (Piyush Chawla) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सूर्यकुमार यादव के फॉर्म को लेकर टीम चिंतित नहीं है और अगर उन्होंने कुछ गेंदें खेल ली तो फिर दोबारा वो फॉर्म में आ जाएंगे।

सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से ही खराब फॉर्म में चल रहे हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे और तीनों ही मैचों में शून्य पर आउट हो गए थे। वहीं आईपीएल में भी उनके खराब परफॉर्मेंस का सिलसिला जारी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में वो आते ही पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म को लेकर पियूष चावला की प्रतिक्रिया

मैच के बाद प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के दौरान पियूष चावला से सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा "सूर्यकुमार यादव का फॉर्म कभी भी चिंता का विषय नहीं था। इस फॉर्मेट में कमबैक करने के लिए केवल 10 गेंदें चाहिए। आपने चार चौके लगा दिए और आप फॉर्म में आ जाएंगे। वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए और ये होता है। स्थिति ही ऐसी थी। वहां पर चौके और छक्के भी लग सकते थे।"

दिल्ली में खेले गए आईपीएल 2023 के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.4 ओवर में 172 रन बनाकर सिमट गई, जवाब में मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह मुंबई की तीन मैचों में पहली जीत है। मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने जबरदस्त पारी खेली और टीम को मैच जिताया। इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी अहम योगदान दिया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now