MI के युवा खिलाड़ी ने कराई कैमरन ग्रीन और राइली मेरेडिथ को मुंबई की सैर, चौपाटी से पाव भाजी तक के बारे में बताया

                       Cameron Green  (ESPN)
कैमरन ग्रीन काफी अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाड़ी मुंबई घूमे। फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें शम्स मुलानी ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन ग्रीन और राइली मेरेडिथ को मायानगरी की सैर कराई। उन्हें चौपाटी घुमाने से लेकर पाव भाजी तक के बारे में बताया। मुलानी घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से ही खेलते हैं। आईपीएल में उन्होंने अबतक डेब्यू नहीं किया है।

वीडियो की शुरुआत में मुलानी, ग्रीन और मेरेडिथ से अपना शहर मुंबई दिखाने की बात कहते हैं। और फिर तीनों गाड़ी में बैठकर निकल पड़ते हैं। मेरेडिथ उनसे मुंबई मेरी जान का मतलब पूछते हैं। मुलानी अंग्रेजी में इसका मतलब बताते हैं। वह आगे क्वीन नेकलेस बारे में बताते और कहते हैं कि वीकेंड पर यहां काफी भीड़ होती है, बैठने की जगह नहीं मिलती।

शम्स मुलानी इसके बाद ग्रीन और मेरेडिथ को चौपाटी ले जाते हैं और बताते हैं कि उनका बचपन यहां बीता है। यहां फास्ट फूड खाते हैं। शाम को यहां काफी भीड़ होती है। ग्रीन पूछते हैं कि वो यहां क्या खाते हैं बर्गर या चिप्स? मुलानी जवाब देते हैं और कहते है कि पाव भाजी। पाव भाजी क्या होता है इसके बारे में भी बताते हैं। इसके बाद मुलानी वह ग्राउंड दिखाते हैं, जहां वह क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं। वह बताते हैं कि सूर्यकुमार यादव और वह एक ही क्लब से खेलते थे। दोनों पारसी जिमखाना क्लब के लिए खेलते थे।

शम्स मुलानी इसके बाद ग्नीन और मेरेडिथ को चर्चगेट स्टेशन दिखाते हैं। फिर ओवल मैदान दिखाते हैं। वो बताते हैं कि यह काफी बड़ा ग्राउंड है। यहां 12-13 पिच हैं। मुंबई के इस इलाके में वह क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं। बाईं तरफ और मैदान हैं। क्रॉस मैदान और आजाद मैदान काफी बड़े ग्राउंड हैं। वहां 20-25 विकेट हैं और एक साथ 20-25 मैच होते हैं। ग्रीन सवाल करते हैं कि वह बड़े होकर क्या करना चाहते थे? शम्स जवाब देते हैं कि मुंबई में बॉलीवुड और क्रिकेट है और वो क्रिकेटर बनना चाहते थे। इसके बाद वह गेटवे ऑफ इंडिया दिखाते हैं, जिसकी तस्वीर मेरेडिथ लेते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now