IPL 2024 Auction में खरीदे जाने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट, दिग्गजों की हुई रिकॉर्ड तोड़ वापसी

IPL 2024 Auction में किन खिलाड़ियों को खरीदा गया
IPL 2024 Auction में किन खिलाड़ियों को खरीदा गया

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) का रोमांच खत्म हो चुका है। इस बार ऑक्शन का आयोजन पहली बार देश के बाहर दुबई में हुआ, जहाँ 72 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी। ऑक्शन में शामिल सभी 10 फ्रेंचाइजी ने कुल मिलाकर 230 करोड़ 45 लाख की राशि खर्च की और कई जबरदस्त खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज गेंदबाज आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में और सनराइज़र्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख में पैट कमिंस को अपने साथ जोड़ा। स्टार्क ने लम्बे समय बाद आईपीएल में वापसी की है, जबकि कमिंस पिछले सीजन का हिस्सा नहीं रहे थे।

भारतीय खिलाड़ियों में हर्षल पटेल सबसे महंगे रहे। हर्षल को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख की कीमत में अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा अनकैप्ड खिलाड़ी में समीर रिज़वी सबसे महंगे रहे, जो 8 करोड़ 40 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने।

आइए नजर डालते हैं कि IPL 2024 Auction में कौन से खिलाड़ियों को खरीदा गया?

IPL 2024 ऑक्शन में कौन से भारतीय खिलाड़ियों को खरीदा गया?

शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, केएस भरत, चेतन सकारिया, उमेश यादव, शिवम मावी, जयदेव उनादकट, शुभम दुबे, समीर रिज़वी, अंगक्रिश रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, शाहरुख़ खान, रमनदीप सिंह, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, यश दयाल, सुशांत मिश्रा, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, रसिख दार, मानव सुथार, एम. सिद्धार्थ, श्रेयस गोपाल, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, सुमित कुमार, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, रॉबिन मिंज, प्रिंस चौधरी, झाठावेध सुब्रमण्यन, मनीष पांडे, मोहम्मद अरशद खान, स्वास्तिक चिकारा, आबिद मुश्ताक़, शिवालिक शर्मा, स्वप्निल सिंह, अवनीश राव अरावली, साकिब हुसैन, सौरव चौहान।

IPL 2024 ऑक्शन में कौन से विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया?

रोवमैन पॉवेल, हैरी ब्रूक, ट्रैविस हेड, वानिन्दु हसरंगा, रचिन रविंद्र, अजमतुल्लाह ओमरजई, पैट कमिंस, गेराल्ड कोट्ज़ी, डैरिल मिचेल, क्रिस वोक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, अल्जारी जोसेफ, मिचेल स्टार्क, दिलशान मधुशंका, टॉम कोहलर-कैडमोर, शेरफेन रदरफोर्ड, एश्टन टर्नर, टॉम करन, डेविड विली, स्पेंसर जॉनसन, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान, झाई रिचर्डसन, नुवान तुषारा, राइली रूसो, लोकी फर्ग्यूसन, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी, शाई होप, गस एटकिंसन, नांद्रे बर्गर

Quick Links

App download animated image Get the free App now