IPL 2023 : मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज को किया शामिल, शेष मैचों के लिए बनेंगे टीम का हिस्सा 

मुंबई इंडियंस ने क्रिस जॉर्डन को शामिल किया है
मुंबई इंडियंस ने क्रिस जॉर्डन को शामिल किया है

IPL 2023 के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है और कई टीमों ने मैच भी खेल लिए हैं लेकिन मुंबई इंडियंस आज शुरुआत करेगी। उन्हें अपने आठवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप से एक बड़ी खबर आई है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक रोहित शर्मा की टीम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) को साइन कर लिया है। जॉर्डन को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को डेथ ओवर्स का स्पेशलिस्ट माना जाता है, साथ ही वह निचले क्रम में बड़े हिट लगाने के लिए भी जाने जाते हैं। हालाँकि, आईपीएल 2023 के पहले हुए ऑक्शन में उन्हें कोई भी खरीददार नहीं मिला था। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। जॉर्डन के लिए आईपीएल कोई नया अनुभव नहीं है और वह पहले भी इस लीग में खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइज़र्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला है। वह आखिरी बार पिछले सीजन एमएस धोनी की सीएसके का हिस्सा थे।

इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने आईपीएल में अब तक 28 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.85 की औसत और 9.32 की इकॉनमी से 27 विकेट अपने नाम किये हैं। वहीं इंग्लैंड के लिए 87 मुकाबलों में 96 विकेट चटका चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने जॉर्डन को किस खिलाड़ी की रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन खिलाड़ियों की चोट बड़ी समस्या रही है। जसप्रीत बुमराह और झाई रिचर्डन पहले ही पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। वहीं जोफ्रा आर्चर भी अभी तक कुछ मैचों में खेले और कुछ में फिटनेस की समस्या के चलते बाहर बैठे।

आईपीएल 2023 के शेष मुकाबलों के लिए मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

आठवां मुकाबला : 30 अप्रैल बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई (शाम 7:30 बजे)

नौवां मुकाबला : 3 मई बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली (शाम 7:30 बजे)

दसवां मुकाबला : 6 मई बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई (शाम 3:30 बजे)

11वां मुकाबला : 9 मई बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई (शाम 7:30 बजे)

12वां मुकाबला : 12 मई बनाम गुजरात टाइटंस, मुंबई (शाम 7:30 बजे)

13वां मुकाबला : 16 मई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ (शाम 7:30 बजे)

14वां मुकाबला : 21 मई बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई (दोपहर 3:30 बजे)

Quick Links

App download animated image Get the free App now