मुंबई इंडियंस ने अपने रोजाना के रूटीन का वीडियो शेयर किया, फैंस को बहुत पसंद आया

मुंबई इंडियंस ने अपने रोजाना का रूटीन शेयर किया है
मुंबई इंडियंस ने अपने रोजाना का रूटीन शेयर किया है

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के अपने उद्घाटन मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के हाथों शिकस्‍त सहनी पड़ी थी, जिसके बाद टीम के सदस्‍य जीत की राह पर लौटने के लिए कड़ी ट्रेनिंग करते दिखे।

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रोजाना का रूटीन दिखाया गया है। वीडियो का कैप्‍शन दिया गया, 'हमारा नाश्‍ता - 1 कप चाय, 1 प्‍लेट पोहा, हमारे मुंबई इंडियंस का रोजाना रूटीन। हमारे क्‍यूटेस्‍ट पूल प्‍लेयर को यहां पहचानिए।'

वीडियो की शुरूआत में मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। तेज गेंदबाज टायमल मिल्‍स भी जिम में नजर आए।

जिम सेशन के बाद खिलाड़‍ियों ने अनमोलप्रीत सिंह के जन्‍मदिन का जश्‍न मनाया। रोहित और मिल्‍स की बेटियां मुंबई इंडियंस एरीना में मस्‍ती करती हुईं नजर आईं।

शॉर्ट क्लिप में यह भी दिखाया गया कि किरोन पोलार्ड और मुंबई इंडियंस के कप्‍तान ने प्रमोशनल वीडियो शूट के दौरान एक-दूसरे के साथ खूब मस्‍ती की।

पूरी टीम थोड़ी निराश है: महेला जयवर्धने

महेला जयवर्धने ने स्‍वीकार किया कि सीजन के पहले मैच में दिल्‍ली से हारने के बाद मुंबई इंडियंस की पूरी टीम निराश है।

मुंबई की टीम 178 रन के लक्ष्‍य का बचाव करने में नाकाम रही, जबकि एक समय उसने विरोधी टीम के 72 के स्कोर पर 5 विकेट चटका लिए थे। मुंबई ने ललित यादव और शार्दुल ठाकुर को हलके में लिया, जिन्‍होंने डीसी की पारी को संवारा। अक्षर पटेल ने ठाकुर की जगह ली और ललित का साथ दिया। दोनों ने दिल्‍ली को 10 गेंदें पहले जीत दिला दी।

एमआई टीवी पर बातचीत करते हुए जयवर्धने ने कहा, 'गेंदबाजी में हमने अच्‍छा किया, लेकिन निरंतरता का अभाव था। हमने कई आसान बाउंड्री दी। विशेषकर आखिरी गेंद वाली बाउंड्री, हमने कम से कम 9 या 10 ओवरों में ऐसा किया। मेरे ख्‍याल से हमें कई क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। वैसे, मैच अच्‍छा था, लेकिन पूरी टीम थोड़ी निराश है।'

पांच बार की आईपीएल चैंपियन को उम्‍मीद है कि आगे सुधरा हुआ प्रदर्शन करे और दोबारा उन गलतियों को नहीं दोहराए। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 2 अप्रैल को राजस्‍थान रॉयल्‍स से डीवाई पाटिल स्‍टेडियम में होगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now