रोहित शर्मा ने किरोन पोलार्ड के संन्यास पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

पोलार्ड अब बतौर बैटिंग कोच टीम के साथ काम करेंगे
पोलार्ड अब बतौर बैटिंग कोच टीम के साथ काम करेंगे

किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ आईपीएल (IPL) में लम्बे समय तक खेलने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया। अब वह टीम में बतौर बल्लेबाजी कोच काम करेंगे। अपने खिलाड़ी के संन्यास के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ट्रिब्यूट देते हुए एक पोस्ट किया।

रोहित शर्मा ने पोलार्ड के साथ खुद की एक फोटो पोस्ट की और लिखा कि बड़ा आदमी और बड़ा इम्पैक्टा, हमेशा दिल से खेले। मुंबई इंडियंस के लिए एक सच्चा लीजेंड।

उल्लेखनीय है कि पोलार्ड ने संन्यास को लेकर एक लम्बा पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला। उन्होंने कहा कि वह एक खिलाड़ी के रूप में आईपीएल की चर्चा को मिस करेंगे, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बहुत गर्व और संतुष्टि के साथ संन्यास लिया है। पोलार्ड ने अपने 12 साल के खेल के दौरान मुंबई इंडियंस के साथ 5 IPL खिताब और 2 चैंपियंस लीग टी20 खिताब जीते। वह इस टीम के अहम सदस्य थे और पिछले सीजन उम्दा खेल का प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। पोलार्ड को 6 करोड़ रूपये में पिछले सीजन रिटेन किया गया था। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी खराब रहा था।

अगले आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कुछ खिलाड़ी रिलीज किये हैं। मिनी ऑक्शन में शायद कुछ बड़े नामों को मुंबई की टीम अपने साथ शामिल कर सकती है।

मुंबई इंडियंस के रिलीज किये गए खिलाड़ी

किरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बेसिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धि, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स।

रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

Quick Links

App download animated image Get the free App now