Free Fire में 3 बातें जिनका ध्यान रखते आक्रमक खिलाड़ियों को लैंड करने के लिए जगह ढूंढनी चाहिए

image via ff.garena.com ff75
image via ff.garena.com ff75

Garena Free Fire में ढेरों मैप्स मौजूद हैं। इस दौरान अगर आपको लैंड करना है तो कुछ ऐसी बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना होगा। अगर लैंडिंग ही खराब रहेगी तो शायद आप बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे और जल्द ही आउट हो जाएंगे। कई लोग आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 बातों के बारे में बात करने वाले हैं जिनका ध्यान रखते हुए आक्रमक खिलाड़ियों को लैंडिंग के लिए बेहतर जगह ढूंढनी होगी।


Free Fire में आक्रमक खिलाड़ियों के लिए लैंडिंग स्पॉट ढूंढने पता करने के लिए तीन टिप्स

#1 - फ्लाइट की लाइन में लैंड करें

youtube-cover

अगर आपको आक्रमक तरीके से खेलना हैं तो फ्लाइट की जगह का काफी अहम किरदार है। जिस जगह से प्लेन निकल रहा है। उसके आसपास ही लैंड करें। इससे आपको फाइट्स लेने के लिए ज्यादा खिलाड़ी मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में डायमंड्स की खरीदी पर आसानी से 100% तक डिस्काउंट किस तरह हासिल करें?


#2 - मैप के बीच में मौजूद जगह पर लैंड करें

youtube-cover

अगर आप आक्रमक तरीके से खेलकर सिर्फ किल्स हासिल करना चाहते हैं तो हमेशा कोशिश करें कि आप मैप के सेंटर में लैंड करें। वहां ज्यादा खिलाड़ी लैंड करते हैं क्योंकि रोटेट करना आसान रहता है। अगर आप बरमूडा मैप खेलते हैं तो Peak और Bimasakti Strip शानदार विकल्प है। इसके अलावा अगर आप पुर्गाटोरी मैप पर लैंड कर रहे हैं तो Brasilia शानदार जगह है।


#3 - ऐसी जगह लैंड करें जहां बेहतर लूट मिलें

youtube-cover

Free Fire में अगर आप आक्रमक खिलाड़ी हैं और लैंड करने के बाद बेहतर लूट नहीं मिलेगी तो शायद आप फाइट्स नहीं जीत पाएंगे। साथ ही जल्दी किल हो जाएंगे। इसलिए कोशिश करें कि आप हमेशा ऐसी जगह लैंड करें जहां ज्यादा खिलाड़ियों के साथ अच्छी लूट भी मिल जाएं। ऐसे में अगर ऊपर कोई रश करेगा तो आपके पास बेहतर हथियार होने के चांस ज्यादा रहेंगे।

नोट: लेखक ने अपनी राय दी है। आप अपने अनुसार लैंडिंग स्पॉट चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें;- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे सस्ते और जबरदस्त कैरेक्टर्स जिनका उपयोग किया जाना चाहिए

App download animated image Get the free App now