Free Fire के नए बरमूडा मैप में लैंड करने के लिए कुछ बढ़िया जगहें

 (Image via ff.garena.com)
 (Image via ff.garena.com)

Garena Free Fire में कई अलग-अलग मैप मौजूद है। बैटल रॉयल मोड में बरमूडा, कालाहारी और पुर्गाटोरी नाम के मैप है। हाल ही में बरमूडा मैप का नया वर्जन लाया गया है। इस मैप में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं और बड़े सुधार भी हुए हैं। साथ ही कुछ नई जगहें भी जोड़ी गई हैं जिसमें नुरेक डैम, एकेडमी, एड्स क्रीक, समुराई गार्डन आदि जगहें शामिल है।


Free Fire के नए बरमूडा मैप में लैंड करने के लिए बढ़िया जगहें कौनसी रहने वाली हैं?

नया बरमूडा मैप
नया बरमूडा मैप

#1 पीक

Peak on the Bermuda Remastered map

बरमूडा के नए वर्जन में पीक उतरने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां जबरदस्त लूट मिलती हैं और आपको हर तरीके के हथियार यहां दिखाई दे जाएंगे। साथ ही ये Free Fire का सबसे बड़ा हॉट ड्राप है और यहां उतरने से पहले खिलाडियों की संख्या पर जरूर नजर डालें।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में Games Kharido से डायमंड्स के टॉप-अप पर 100% बोनस कैसे पाएं?


#2 एकेडमी

Academy on the Bermuda Remastered map

एकेडमी को हाल ही में बरमूडा में जोड़ा गया है और इस जगह पर काफी बड़ी मात्रा में लुक मिलती हैं। आपकी पूरी टीम को बढ़िया लुक मिल सकती हैं। हालांकि, खिलाडियों को रोटेशन में दिक्कत आ सकती हैं क्योंकि ये मैप के कॉर्नर में मौजूद है।


#3 क्लॉक टावर

Clock Tower on the Bermuda Remastered map

पीक की तरह ही क्लॉक टावर भी Free Fire में सबसे प्रसिद्ध जगह है और ये बरमूडा के बीच में मौजूद है। यहां काफी ज्यादा मात्रा में लूट मिलती हैं और कई खिलाडी इस जगह उतरना पसंद करते हैं।

इसके अलावा Free Fire में खिलाडी अन्य जगहों के रूप में पचिनोक, नुरेक डैम और बिमासक्ति स्ट्रिप जैसी जगह ट्राय कर सकते हैं। यहां और भी काफी खिलाडी उतरते हैं।

ये भी पढ़ें;- Free Fire के 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है

App download animated image Get the free App now