WWE इतिहास के 10 सबसे खतरनाक ब्रॉल जिन्हें रोकने के लिए पूरे लॉकर रूम को आना पड़ा

Ujjaval
WWE में कई बेहतरीन ब्रॉल देखने को मिले हैं
WWE में कई बेहतरीन ब्रॉल देखने को मिले हैं

WWE: WWE में अमूमन सुपरस्टार्स अपनी स्टोरीलाइन को खास और चर्चा का विषय बनाने के लिए ब्रॉल का हिस्सा बनते हैं। कई बार चीज़ें कंट्रोल के बाहर हो जाती हैं और ऐसे में लॉकर रूम में मौजूद सुपरस्टार्स को आकर दोनों रेसलर्स को अलग करना पड़ता है। WWE में कई बार ऐसा देखने को मिला है। खैर, इस आर्टिकल में हम WWE इतिहास के 10 सबसे खतरनाक ब्रॉल पर नज़र डालेंगे, जिन्हें रोकने के लिए पूरे लॉकर रूम को आना पड़ा।

WWE इतिहास के 10 सबसे खतरनाक ब्रॉल जिन्हें रोकने के लिए पूरे लॉकर रूम को आना पड़ा

- 17 अक्टूबर 2022 को Raw में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच जबरदस्त ब्रॉल हुआ था। उन्हें रोकने के लिए लॉकर रूम को आना पड़ा था। यहां बॉबी ने द बीस्ट को टेबल पर पटक दिया था।

youtube-cover

- डॉल्फ ज़िगलर 9 जुलाई 2019 को SmackDown से पहले पार्किंग एरिया में इंटरव्यू दे रहे थे। यहां केविन ओवेंस आकर हॉर्न बजाते हुए उनका ध्यान भंग कर रहे थे। दोनों के बीच बहस हुई और उनके बीच बाद में ब्रॉल हुआ। WWE सुपरस्टार्स ने आकर दोनों को अलग किया।

youtube-cover

- ऐज और केन के बीच सालों पहले SmackDown में ब्रॉल हुआ था। WWE स्टार्स ने दोनों को अलग-अलग करने की बहुत कोशिश की।

- 16 सितंबर 2011 को 'कटिंग ऐज शो' पर रैंडी ऑर्टन और मार्क हेनरी के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। लॉकर रूम ने आकर ऑर्टन और हेनरी को रोका। हेनरी ने सुपरस्टार्स को उछालते हुए फेंका लेकिन बाद में उन्हें शांत कराया गया।

youtube-cover

- Raw के 2 जनवरी 2023 के एपिसोड में द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन ने केविन ओवेंस पर हमला किया। इसके बाद सेड्रिक एलेक्जेंडर, शेल्टन बेंजामिन, स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स, OC, मुस्तफा अली और इलायस ने आकर ब्लडलाइन पर अटैक किया। जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिला था।

youtube-cover

- रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले के बीच Extreme Rules 2018 से पहले Raw में ब्रॉल हुआ। लॉकर रूम ने आकर दोनों को अलग-अलग किया। हालांकि, उन्होंने एक-दूसरे की हालत खराब कर दी थी।

youtube-cover

- 7 अक्टूबर 2019 को Raw में टायसन फ्यूरी और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच ब्रॉल इतना खतरनाक रहा कि उन्हें रोक पाना मुश्किल हो गया।

youtube-cover

- ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच 9 अप्रैल 2012 को Raw में ब्रॉल हुआ था। रेफरी और ऑफिशियल्स के लिए उन्हें संभालना मुश्किल हो गया और बाद में पूरे रोस्टर को आकर उन्हें अलग करना पड़ा।

youtube-cover

- 28 मार्च 2016 को ट्रिपल एच और रोमन रेंस के बीच लड़ाई हुई। इसी बीच लीग ऑफ नेशंस और पूरे रोस्टर को स्टैफनी मैकमैहन ने बुलाया। सुपरस्टार्स ने दोनों को अलग-अलग किया।

youtube-cover

- ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर के बीच ब्रॉल जरूर सभी को याद होगा। 20 जुलाई 2015 को उनके बीच लड़ाई हुई और लॉकर रूम को आकर दोनों को अलग करना पड़ा। उनके बीच बैकस्टेज भी लड़ाई जारी रही।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now