2 कारण क्यों रोमन रेंस सबसे अच्छे चैंपियन हैं और 2 क्यों सीएम पंक ने बतौर WWE चैंपियन ज्यादा बेहतर काम किया

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने सीएम पंक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने सीएम पंक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है

WWE में अक्सर सुपरस्टार्स ज्यादा लंबे समय तक चैंपियन नहीं रहते हैं। खैर, कई बार सुपरस्टार्स के टाइटल रन खास बन जाते हैं और इसी वजह से WWE उन्हें लंबे समय तक चैंपियन बनाए रखता है। सीएम पंक (CM Punk) 434 दिनों तक WWE चैंपियन रहे थे। रोमन रेंस (Roman Reigns) हाल ही में दिग्गज से आगे निकल गए हैं। उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में काफी प्रभावित किया है।

हर किसी के मन में सवाल होगा कि आखिर रोमन रेंस और सीएम पंक दोनों में से बेहतर चैंपियन कौन है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे पता चला है कि रोमन रेंस बेहतर चैंपियन रहे हैं और 2 कारण क्यों सीएम पंक ने WWE चैंपियन के रूप में ज्यादा अच्छा काम किया है।

2- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस बेहतर चैंपियन हैं: मुश्किल समय पर कंपनी को आगे लेकर गए

रोमन रेंस ने मुश्किल समय में WWE को संभाला है। वायरस की वजह से WWE अपने शोज़ का आयोजन परफॉर्मेंस सेंटर में कर रहा था। फैंस की कमी से एपिसोड्स देखने में मजा नहीं आ रहा था। साथ ही रोमन रेंस भी ब्रेक पर थे और WWE उन्हें काफी मिस कर रहा था। Raw ब्रांड में कई रोचक स्टोरीलाइंस चल रही थी लेकिन SmackDown सही मायने में संघर्ष कर रहा था।

इसी कारण उन्हें रोमन रेंस की सख्त जरूरत थी। कई सारे सुपरस्टार्स ने मुश्किल समय में WWE को संभाला। हालांकि, रोमन रेंस ने बतौर यूनिवर्सल चैंपियन SmackDown के एपिसोड्स में सभी का ध्यान बनाए रखा। उनका हील टर्न हुआ और इसी वजह से फैंस उन्हें देखने में रुचि रखने लगे थे। अगर रोमन रेंस चैंपियन नहीं होते तो शायद समय के साथ SmackDown की रेटिंग्स कम हो जाती।

ट्राइबल चीफ की वापसी के बाद से ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप स्थिर रही है। इसके अलावा रेंस मर्चेंडाइज सेल्स में भी काफी आगे निकल गए। उन्होंने इस मुश्किल समय में जे उसो, केविन ओवेंस, ड्रू मैकइंटायर, सिजेरो और डेनियल ब्रायन समेत कई दिग्गजों के खिलाफ टाइटल डिफेंड करते हुए प्रशंसकों को खुश किया। इसी वजह से रोमन को बेहतर चैंपियन माना जा सकता है।

2- सीएम पंक बेहतर चैंपियन थे: ज्यादा मौकों पर टाइटल डिफेंड किया है

सीएम पंक ने अपने ऐतिहासिक टाइटल रन में कई दिग्गजों के खिलाफ चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। वो डॉल्फ जिगलर, जॉन सीना, द मिज, रायबैक, क्रिस जैरिको, मार्क हेनरी, बिग शो समेत कई अन्य दिग्गजों के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की थी। उन्होंने अपने टाइटल रन के दौरान 21 बार इसे सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

दूसरी ओर रोमन रेंस ने 16 बार टाइटल डिफेंड किया है। देखा जाए तो सीएम पंक इस मामले में आगे हैं। पंक ने टाइटल रन के दौरान बेबीफेस के रूप में भी काम किया था और इसी वजह से वो कभी भी अपने टाइटल को दांव पर लगाने से पीछे नहीं हटते थे। इसी कारण उन्हें बेहतर चैंपियन कहा जा सकता है।

1- रोमन रेंस बेहतर चैंपियन हैं: WrestleMania में मेन इवेंट करने का मौका मिला

रोमन रेंस ने फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया। उनका टाइटल रन काफी अच्छा था और इसी वजह से उन्हें WrestleMania में भी अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने का मौका मिला। उनका यह मैच मेन इवेंट में बुक किया गया था और उन्होंने यहां जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टाइटल को रिटेन किया।

दूसरी ओर सीएम पंक को कभी भी WrestleMania में मेन इवेंट करने का मौका नहीं मिला और यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि WWE मैनेजमेंट को रोमन रेंस पर ज्यादा भरोसा था और वो इसी कारण एक बेहतर चैंपियन माने जा सकते हैं।

1- सीएम पंक बेहतर चैंपियन थे: उन्होंने बेबीफेस के रूप में प्रभावित किया

सीएम पंक को WWE में हील और बेबीफेस कैरेक्टर्स में सफलता मिली है। रोमन रेंस के लिए यह नहीं कहा जा सकता है। अगर रोमन रेंस बेबीफेस होते तो शायद ही उन्हें कभी इतना लंबा टाइटल रन मिलता। रेंस पहले भी चैंपियन रह चुके हैं और उस समय उनका टाइटल रन इतने लंबा नहीं रहा था।

दूसरी ओर सीएम पंक ने बेबीफेस के तौर पर भी काम किया। इसी वजह से उनका टाइटल रन खास रहा क्योंकि इतने लंबे समय तक फैंस को अपने साथ बनाए रखना काफी बड़ी बात है। अक्सर टाइटल रन लंबा रहता है तो फैंस बोर हो जाते हैं और सुपरस्टार्स को फिर बू का सामना करना पड़ता है। हालांकि, पंक के साथ ऐसा नहीं था और इसी वजह से वो बेहतर चैंपियन थे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now