3 चीज़ें जो The Rock और Roman Reigns ने की लेकिन WWE फैंस को इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी

WWE सुपरस्टार द रॉक और रोमन रेंस
WWE सुपरस्टार द रॉक और रोमन रेंस

The Rock & Roman Reigns: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) और रोमन रेंस (Roman Reigns) साथ आएंगे, यह किसी ने सोचा नहीं था। इसके होने पर फैंस बेहद हैरान थे लेकिन अब जब यह हो चुका है, तो दर्शकों को इसमें आनंद आ रहा है।

ऐसी कई चीजें हैं, जो फैंस ने कभी भी रोमन रेंस और द रॉक वाली स्टोरीलाइन से नहीं सोची थी लेकिन वह सब अब सच हो गया है। इस आर्टिकल में हम उन 3 चीजों के बारे में बात करने वाले हैं जो फैंस ने उम्मीद नहीं की थी लेकिन रोमन रेंस और द रॉक ने की।

3- WWE दिग्गज द रॉक और रोमन रेंस का साथ आना

आप ऊपर जो तस्वीर देख रहे हैं, यह उस पल का सबूत है, जब द रॉक ने रोमन रेंस के साथ जोड़ी बना ली थी। यह ऐसा पल था, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। WWE ने SmackDown के एपिसोड में रॉक को ब्लडलाइन का हिस्सा बनते हुए दिखाया था

द रॉक ने रोमन रेंस के साथ साझेदारी करके ऐसी स्टोरीलाइन शुरू कर दी थी, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। इस समय यह कंपनी में सबसे बड़ी स्टोरी है और इसका मुकाबला शायद ही कोई कर सकता है। वैसे यह इकलौता पल नहीं है, जिसे फैंस ने इनके साथ आने से प्राप्त किया है।

2- WWE सुपरस्टार द रॉक ने रोमन रेंस को अपना ट्राइबल चीफ माना

अगर आप किसी ट्राइब का हिस्सा हैं, या आपने ट्राइब्स के बारे में पढ़ा हो तो आप यह जानते हैं कि हर ट्राइब का चीफ होता है, जिसका आदर और सम्मान हर कोई करता है। यह बात किसी भी परिवार में भी शामिल है। वैसे अगर प्रोफेशनल रेसलिंग की बात करें, तो ऐसा पल शायद ही कभी देखने को मिला है, जहां किसी रेसलर ने दूसरे को एक्नॉलेज किया हो

द रॉक ने ऐसा करके सभी को हैरान कर दिया था। रॉक हर मामले में रोमन रेंस से बड़े हैं लेकिन फिर भी उनका इस तरह से यूनिवर्सल चैंपियन को एक्नॉलेज करना बहुत बड़ी बात है। इसकी उम्मीद भी फैंस ने कभी नहीं की होगी। यह ऐसा पल था, जो इस स्टोरीलाइन के शुरू होने के बाद पहली बार किसी फैन ने देखा होगा। कंपनी ने रॉक और रोमन वाली स्टोरी में ऐसा पल देकर सबको खुश कर दिया था।

1- WWE में द हॉलीवुड रॉक की वापसी

WWE में वापस आने के बाद द रॉक ने शायद रोमन रेंस से मुकाबला करने का मन बनाया था। उनका इस तरह से वापस आना किसी को पसंद नहीं आया था, जिसके बाद रॉक ने अपने किरदार में बदलाव कर लिया था। उनका किरदार बदलना इतना अच्छा कदम होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। रॉक ने अपने हॉलीवुड और हील वाले लुक को सभी के सामने लाकर फैंस को जबरदस्त मनोरंजन प्रदान किया है।

फैंस को इस नए लुक में रॉक बेहद पसंद आ रहे हैं। वह अपने काम में जिस तरह का वाइब दे रहे हैं, वह एंटरटेनमेंट के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस नए लुक को देखकर फैंस किसी भी और लुक को देखना ही पसंद नहीं करेंगे। द रॉक का धमाल यह है कि वह जिस स्टोरी का हिस्सा बन जाते हैं, उसको फैंस बहुत ज्यादा पसंद करने लग जाते हैं। यह देखना होगा कि WrestleMania XL तक आते-आते हमें और कौन से नए लुक देखने को मिलते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now