3 तरीके जिनसे Sami Zayn भविष्य में WWE दिग्गज Roman Reigns को धोखा दे सकते हैं 

..
सैमी जेन की वजह से ब्लडलाइन में दरार पड़ सकती है
सैमी जेन की वजह से ब्लडलाइन में दरार पड़ सकती है

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार सैमी जेन (Sami Zayn) को द ब्लडलाइन (The Bloodline) में जगह दी गई है। काफी समय तक स्टेबल में अपनी जगह हासिल करने वाले सैमी अब ग्रुप का हिस्सा हैं। किसी को नहीं पता है कि सैमी जेन कब तक ग्रुप में रहेंगे। हालांकि, उनका कहना है कि वो ब्लडलाइन के साथ ईमानदारी से काम करते हैं।

जेन की यह ईमानदारी एक टाइम बॉम्ब की तरह है, जिसका फिक्स समय जरूर होगा। वो खुद को लॉकर रूम का लीडर समझते हैं और इसी वजह से भविष्य में रोस्टर के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ उनके मतभेद हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 तरीके जानेंगे जिनसे सैमी जेन भविष्य में रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं।

3- द उसोज को चैंपियनशिप हारने में मदद करके सैमी जेन अपने लीडर को धोखा दे सकते हैं

youtube-cover

द उसोज ने सैमी जेन को ब्लडलाइन में शामिल किया था । हालांकि, काफी हद तक साफ है कि यह पार्टनरशिप लगभग एक तरफा है जहां केवल पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ही उसोज की मदद करते दिखे हैं। यह बात भी सभी जानते हैं कि जेन को अभी तक ट्राइबल चीफ ने ब्लडलाइन मेंबर नहीं माना है।

अगर सैमी जेन रोमन रेंस को धोखा देना चाहते हैं तो वो द उसोज की अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार का कारण बन सकते हैं। इस बड़ी हार से निश्चित ही हेड ऑफ द टेबल को गहरा धक्का लगेगा। इसका फायदा सैमी जेन उठाकर ट्राइबल चीफ को भी बड़ा धोखा दे सकते हैं।

2- सैमी जेन की गलती से रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारें

youtube-cover

सैमी जेन का उसोज को धोखा देना एक बढ़िया मोमेंट हो सकता है लेकिन जेन का ट्राइबल चीफ को उनके सामने धोखा देना उससे भी कहीं ज्यादा यादगार पल साबित होगा। रोमन रेंस को चैंपियन बनने के बाद रोक पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है। उन्हें चैंपियन बने 700 से भी ज्यादा दिन हो गए हैं।

बिना किसी शक के जेन ब्लडलाइन के एक्स फैक्टर हैं और हमेशा ही अपने साथियों की किसी न किसी तरह से मदद करते रहते हैं। हालांकि, इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि सैमी की किसी गलती से रेंस अपनी चैंपियनशिप गंवा सकते हैं। यह ब्लडलाइन के लिए बड़े धोखे जैसा ही होगा।

1- रोमन रेंस पर थ्योरी के Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करने में मदद करें

youtube-cover

थ्योरी ने इस महीने की शुरुआत में Money in the Bank ब्रीफकेस जीता था। रोमन रेंस की बादशाहत के लिए अब सबसे बड़ा खतरा थ्योरी हैं। हालांकि, ब्लडलाइन के पॉल हेमन ने उन्हें ग्रुप के साथ जोड़ने की कोशिश भी की थी। हो सकता है कि जेन को पॉल की यह बात बुरी लगे और वो रेंस को धोखा देने का मन बना लें।

जेन, थ्योरी को रोमन रेंस पर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने में मदद सकते हैं। यह कोई सोच भी नहीं सकता है कि थ्योरी इस तरह वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे। अगर सैमी जेन दिग्गज को बड़ा धोखा देते हैं तो ही यह संभव हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now