WWE के लिए WrestleMania 37 काफी शानदार और सफल शो साबित हुआ था और इस शो के दौरान युवा स्टार्स के साथ-साथ कई लैजेंड्स ने भी कम्पीट किया था। हालांकि, इस साल WWE की खास बात यह थी कि वे शोज ऑफ शोज को सफल बनाने के लिए पार्ट टाइम सुपरस्टार्स पर ज्यादा निर्भर नहीं थे। यही कारण है कि WWE ने कई पार्ट टाइम सुपरस्टार्स को इस साल शोज ऑफ शोज के मैच कार्ड में शामिल नहीं किया था।
हालांकि, फैंस को उम्मीद थी कि इस शो के बाद होने जा रहे Raw और SmackDown के एपिसोड के दौरान कुछ पार्ट टाइम परफॉर्मर्स की वापसी देखने को मिल सकती है, हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। इसके बजाए लंबे समय से WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा रहे कुछ दिग्गज सुपरस्टार्स भी स्क्रीन से गायब हो गए। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 दिग्गज सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि WrestleMania 37 के बाद से ही WWE में दिखाई नहीं दिए हैं।
3- WWE लैजेंड शेन मैकमैहन
![ब्रॉन स्ट्रोमैन और शेन मैकमैहन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/cacc4-16193445867252-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/cacc4-16193445867252-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/cacc4-16193445867252-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/cacc4-16193445867252-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/cacc4-16193445867252-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/cacc4-16193445867252-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/cacc4-16193445867252-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/cacc4-16193445867252-800.jpg 1920w)
शेन मैकमैहन कुछ चुनिंदा पार्ट टाइम सुपरस्टार्स में से एक थे जो कि WrestleMania 37 के मैच कार्ड का हिस्सा थे। इस शो में उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन का स्टील केज मैच में सामना किया था। शेन ने इलायस और जैक्सन राइकर की मदद से यह मैच जीतने की कोशिश की थी लेकिन स्ट्रोमैन के सामने उनकी कोई चाल कामयाब नहीं हुई और स्ट्रोमैन ने इस मैच में उन्हें बुरी तरह हराया था।
ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जो इस वक्त अपने WWE करियर का सबसे शानदार काम कर रहे हैं
इस मैच में हार के बाद से ही शेन मैकमैहन WWE टेलीविजन से गायब हो गए हैं और यह कहना मुश्किल है कि अब वह दोबारा स्क्रीन पर कब नजर आने वाले हैं। संभव है कि SummerSlam 2021 के दौरान उनकी वापसी देखने को मिल सकती है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
2- वर्तमान WWE Raw टैग टीम चैंपियन एजे स्टाइल्स
![एजे स्टाइल्स और ओमोस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/94695-16193449241602-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/94695-16193449241602-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/94695-16193449241602-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/94695-16193449241602-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/94695-16193449241602-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/94695-16193449241602-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/94695-16193449241602-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/94695-16193449241602-800.jpg 1920w)
WrestleMania 37 में WWE सुपरस्टार ओमोस का इन-रिंग डेब्यू देखने को मिला था। इस मैच में ओमोस, एजे स्टाइल्स के साथ मिलकर न्यू डे को हराकर नए WWE Raw टैग टीम चैंपियंस बनने में कामयाब रहे थे। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि WrestleMania 37 के बाद से ही Raw के दो एपिसोड देखने को मिल चुके हैं लेकिन इन दोनों ही एपिसोड के दौरान एजे स्टाइल्स के साथ-साथ ओमोस भी नजर नहीं आए थे।
यह काफी हैरान करने वाली बात है क्योंकि नए Raw टैग टीम चैंपियंस होने के नाते इन दोनों सुपरस्टार्स को नए फ्यूड की शुरूआत करनी चाहिए थी। इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि क्यों इन दोनों एपिसोड के दौरान स्टाइल्स नजर नहीं आए थे। संभव है कि WWE ने थोड़े समय के स्टाइल्स को ब्रेक दिया हो और इसके अलावा संभावना यह भी है कि नए चैंपियंस के लिए कोई प्लान न होने की वजह से इन दोनों सुपरस्टार्स को स्क्रीन से दूर रखा जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में एजे स्टाइल्स, ओमोस के साथ वापसी कर सकते हैं।
1- WWE लैजेंड ऐज
![ऐज आखिरी बार WrestleMania 37 में नजर आए थे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/b6662-16193456512726.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/b6662-16193456512726.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/b6662-16193456512726.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/b6662-16193456512726.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/b6662-16193456512726.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/b6662-16193456512726.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/b6662-16193456512726.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/b6662-16193456512726.png 1920w)
WWE लैजेंड ऐज WrestleMania 37 नाईट 2 के मेन इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा थे। इस मैच में ऐज, रोमन और डेनियल को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बनने के काफी करीब पहुंच गए थे, हालांकि, जे उसो की दखल की वजह से यह मौका उनके हाथ से निकल गया। इस मैच में हार के बाद से ही ऐज WWE टेलीविजन पर नजर नहीं आए हैं। ऐसा लग रहा है ऐज लंबे समय तक WWE में शायद ही नजर आएंगे।
ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी शायद ऐज का केवल बड़े पीपीवी के दौरान ही इस्तेमाल करना चाहती है और संभव है कि कंपनी ऐज का अगला मैच SummerSlam 2021 पीपीवी में बुक कर सकती है। यह देखना रोचक होगा कि इस पीपीवी में ऐज का प्रतिद्वंदी कौन होने वाला है। हालांकि, कंपनी अकसर ही अपने प्लान में बदलाव करती रहती है इसलिए संभव यह भी है कि ऐज SummerSlam 2021 से पहले भी WWE में दिखाई दे सकते हैं।