3 WWE Superstars जो Roman Reigns की गैरमौजूदगी में SmackDown का भार संभाल सकते हैं

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस संभावित तौर पर ब्रेक पर गए हैं
WWE में रोमन रेंस संभावित तौर पर ब्रेक पर गए हैं

Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) अब संभावित तौर पर ब्रेक पर चले गए हैं। उन्हें आने वाले कई हफ्तों के शोज़ के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है। रोमन रेंस आखिरी बार समरस्लैम (SummerSlam 2023) के बाद हुए स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में नज़र आए थे।

द ट्राइबल चीफ कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में दूसरे रेसलर्स पर भार बढ़ेगा। कई ऐसे रेसलर्स हैं, जो ब्लू ब्रांड को संभाल सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में SmackDown का भार संभाल सकते हैं।

3- WWE दिग्गज Roman Reigns के भाई Solo Sikoa पर जिम्मेदारी रहेगी

सोलो सिकोआ ने अपने डेब्यू के बाद से ही खुद को लगातार साबित किया है। वो एक डॉमिनेंट स्टार के रूप में सामने आए हैं और फैंस उन्हें रिंग में देखना पसंद करते हैं। रोमन रेंस के साथ रहने से सोलो सिकोआ को काफी फायदा मिला है। वो काफी तेजी से SmackDown का अहम हिस्सा बनने में सफल रहे हैं।

अब रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने से सिर्फ ब्लडलाइन ही नहीं SmackDown को भी उन्हें संभालना होगा। सोलो जब भी कुछ करते हैं, तो वो फैंस का ध्यान खींचने में सफल रहते हैं। ऐसे में वो अपने परिवार का नेतृत्व करते हुए धमाकेदार स्टोरीलाइंस में शामिल हो सकते हैं और SmackDown का भार अपने कंधों पर ले सकते हैं।

2- एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स को SmackDown के सबसे अनुभवी स्टार्स में गिना जाता है। कंपनी में वापसी के बाद से स्टाइल्स की कैरियन क्रॉस के साथ दुश्मनी चल रही थी, जिसका अब संभावित तौर पर अंत देखने को मिल गया है। एजे ने पहले भी खुद के दम पर SmackDown ब्रांड को चलाया है और इसी वजह से उन्हें एक समय पर ब्लू ब्रांड का फेस माना जाता था।

अब रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में अनुभवी सुपरस्टार एजे स्टाइल्स का भार बढ़ सकता है। वो लगातार शो पर अपने फैक्शन OC के साथ आकर फैंस का ध्यान खींच सकते हैं। इससे स्टाइल्स को ब्लू ब्रांड के मेन इवेंट सीन में दोबारा कदम रखने और अच्छा मोमेंटम हासिल करने में काफी ज्यादा आसानी होगी।

1- बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले ने कुछ हफ्तों पहले ही वापसी की है और इस समय वो अपने फैक्शन को बिल्ड करने पर ध्यान दे रहे हैं। लैश्ले ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को अपने साथ जोड़ लिया है। साफ तौर पर लैश्ले अपनी वापसी को प्रभावशाली बनाने में सफल रहे हैं। हर हफ्ते SmackDown में फैंस यह देखने में रुचि रख रहे हैं कि ऑल माइटी का अगला कदम क्या होगा। रोमन रेंस के रहते हुए बॉबी लैश्ले पर उतना भार नहीं था।

अब लैश्ले को अपने डॉमिनेंट अंदाज को दिखाते हुए रेंस की कमी को पूरा करना होगा। वो अपने नए फैक्शन के साथ SmackDown ब्रांड पर राज कर सकते हैं। इससे रोमन रेंस के लिए वापसी के बाद टॉप पर अपनी जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा और फिर लैश्ले के साथ उनकी टॉप स्पॉट के लिए दुश्मनी शुरू हो सकती है। इस एंगल से देखा जाए, तो रेंस की गैरमौजूदगी तक लैश्ले को SmackDown को संभालना होगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now