4 मौजूदा विमेंस WWE Superstars जो काफी ज्यादा अमीर हैं

WWE मेगास्टार रोंडा राउजी WWE की सबसे अमीर विमेंस स्टार हैं
WWE मेगास्टार रोंडा राउजी WWE की सबसे अमीर विमेंस स्टार हैं

WWE: WWE के सुपरस्टार्स हमेशा से ही अपनी जबरदस्त कमाई के लिए जाने जाते हैं। WWE के टॉप स्टार्स को कई मिलियन डॉलर्स सालाना मिलते हैं। इसमें सबसे ज्यादा सैलरी रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) जैसे स्टार्स को मिलती है।

कई ऐसे भी विमेंस सुपरस्टार्स हैं जो कई मिलियन डॉलर्स की संपति की मालकिन हैं। इनमें से कुछ विमेंस स्टार्स सिर्फ WWE में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी जगह बना चुकी हैं, जिस वजह से वो पूरी दुनिया में फेमस हैं। खैर, आइए जानते हैं 4 विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में जो सबसे ज्यादा अमीर हैं।

4- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस ने बेहद कम समय में WWE में अपनी पहचान बना ली थी
एलेक्सा ब्लिस ने बेहद कम समय में WWE में अपनी पहचान बना ली थी

एलेक्सा ब्लिस ने 2013 में WWE का डेवलपमेंटल प्रोग्राम साइन किया था, जिसके बाद वो तीन साल तक NXT का हिस्सा थीं। NXT में तीन साल बिताने के बाद उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद वो WWE के टॉप स्टार्स में से एक बन गई हैं। उन्होंने अभी तक पांच बार विमेंस चैंपियनशिप जीती थी।

वो दो बार टैग टीम चैंपियन भी रह चुकी हैं। एलेक्सा ब्लिस की वेल्थ की बात करें तो वो WWE की चौथी सबसे अमीर विमेंस स्टार हैं। वो करीब 2.8 मिलियन डॉलर्स (लगभग 22 करोड़ रूपये) की मालिक हैं। उनका WWE का सालाना कॉन्ट्रैक्ट भी 300,000 डॉलर्स का है। उनकी आय का ज्यादातर हिस्सा WWE से ही आता है।

3- साशा बैंक्स

साशा बैंक्स WWE के साथ करीब एक दशक से हैं। इस दौरान वो ट्रिपल क्राउन और ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी रह चुकी है। साशा बैंक्स को अभी WWE ने सस्पेंड कर रखा है क्योंकि 16 मई को Raw के दौरान वो अपनी टैग टीम टाइटल रखकर चली गई थी, जिसके बाद WWE ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रिपल एच के आने के बाद अब वो WWE में वापस आने के लिए तैयार हैं।साशा बैंक्स WWE की टॉप स्टार्स में से एक हैं। वो विमेंस रोस्टर की तीसरी सबसे ज्यादा अमीर स्टार हैं। उनकी कुल संपति 3 मिलियन डॉलर्स (लगभग 23 करोड़ रूपये) है। उन्हें 250,000 डॉलर्स WWE से सलाना मिलते हैं। इसके अलावा वो एक्ट्रेस भी हैं।

2- बैकी लिंच

बैकी लिंच इस समय चोट की वजह से इन रिंग एक्शन से दूर हैं
बैकी लिंच इस समय चोट की वजह से इन रिंग एक्शन से दूर हैं

बैकी लिंच ने आज से सात साल पहले WWE के मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था। मेन रोस्टर पर डेब्यू करने के बाद से वो WWE की टॉप स्टार बन गई हैं। वो चार बार Smackdown विमेंस चैंपियनशिप और दो बार Raw विमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। बैकी लिंच WWE की सबसे फेमस फीमेल स्टार हैं।

वो विमेंस डिवीजन में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली स्टार भी हैं। उनकी 3.1 मिलियन डॉलर (लगभग 24 करोड़ रूपये) की संपति है। बैकी लिंच विमेंस रोस्टर की दूसरी सबसे अमीर स्टार हैं।बैकी लिंच फिलहाल चोट की वजह से इन- रिंग एक्शन से दूर हैं। इस चोट की वजह से वो करीब 6 से 7 महीने के लिए रिंग से दूर रहेंगी।

1- रोंडा राउजी

रोंडा राउजी को WWE ने इस समय सस्पेंड कर दिया है
रोंडा राउजी को WWE ने इस समय सस्पेंड कर दिया है

WWE से जुड़ने से पहले रोंडा राउजी ने MMA की दुनिया में अपना नाम कमा लिया था। वो ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा UFC में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। रेसलर के अलावा वो एक्ट्रेस भी हैं। वो हॉलीवुड की कई फेमस फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

वो WWE में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली दूसरी स्टार हैं। WWE से उन्हें सालाना 2.1 मिलियन डॉलर सैलरी के रूप में मिलते हैं। इसके अलावा वो विमेंस रोस्टर में सबसे ज्यादा अमीर स्टार हैं।उनकी कुल संपति 13 मिलियन डॉलर्स (लगभग 103 करोड़ रुपये) है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now