Allow Notifications
रोंडा राउजी को WWE फैंस काफी अच्छे से जानते हैं। उन्होंने एक रैसलर और MMA फाइटर के तौर पर अपना नाम बनाया है। हालाँकि उनका बचपन इतना अच्छा नहीं रहा था। 6 साल की उम्र तक रोंडा को बोलने में काफी दिक्कतें होती थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें अप्रेक्सिआ नामक डिसऑर्डर हुआ था। इस डिसऑर्डर में दिमाग किसी एक काम को ढंग से नहीं कर पाता है।
जब रोंडा 3 साल की हुई थीं तब उनके माता-पिता ने उनका इलाज माइनट स्टेट यूनिवर्सिटी के स्पेशलिस्ट से करवाया था। राउजी ने हाई स्कूल को बीच में ही छोड़ दिया था जिसके बाद उन्होंने GED से अपनी पढ़ाई पूरी की थीं। 21 साल की उम्र में राउजी ने अपना जूडो करियर और 22 साल की उम्र में MMA करियर शुरू किया।
साल 2004 में राउजी ने वर्ल्ड जूनियर जूडो चैंपियनशिप्स में गोल्ड मैडल जीता। इसके बाद रोंडा ने कई बार टाइटल्स जीते। 2008 के ओलंपिक गेम्स में उन्होंने जूडो में मैडल जीतकर पहली अमेरिकन विजेता बनने का इतिहास भी रच दिया था।
MMA में करियर
राउजी ने जूडो से रिटायरमेंट ली और MMA करियर पर ध्यान देना शुरू किया। उन्होंने ह्यूस्टन MMA एकेडमी से ट्रेनिंग लेनी शुरू की और फिर 2010 में एक एमेच्योर के तौर पर अपना डेब्यू किया। रोंडा ने 23 सेकंड के अंदर जीत भी दर्ज की थी।
इसके बाद इन्होंने अपना प्रोफेशनल MMA डेब्यू 2011 में किया था। हालाँकि रोंडा की पहली फाइट में उनकी हार हुई थी। कई और फाइट्स लड़ने के बाद रोंडा राउजी ने UFC में कदम रखा था। वह इस प्रमोशन की पहली महिला फाइटर थीं। रोंडा इसके अलावा वह UFC की पहली महिला बैंटमवेट चैंपियन भी बनी थीं। आगे चलकर रोंडा ने कई फाइटर्स के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया और करीब 3 सालों तक एक भी फाइट नहीं हारी थी।
14 नवंबर 2016 को रोंडा राउजी का सामना होली होल्म के साथ हुआ था। सभी को लगा था कि इस मैच में रोंडा की जीत होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये UFC में रोंडा राउजी की पहली हार बनी। रोंडा को इसके बाद मेडिकली सस्पेंड किया गया था। ये सस्पेंशन 45 दिनों तक चलता और रोंडा अगले 60 दिनों तक नहीं लड़ पाती। हालाँकि रोंडा को दिसंबर 9 को मेडिकली क्लियर कर दिया गया था। एक साल तक नहीं लड़ने के बाद रोंडा ने अपनी वापसी की और फिर UFC 207 में इनका सामना अमांडा नून्स से हुआ। इसके बाद फिर रोंडा की हार हुई।
WWE में करियर
साल 2018 में विमेंस रॉयल रंबल मैच के बाद रोंडा ने WWE में कदम रखा। इसके बाद एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी में उन्होंने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और फिर उन्हें रॉ में लाया गया। मार्च 5 को ये बताया गया कि रोंडा का पहला मैच रैसलमेनिया में ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन के खिलाफ होगा। इस मैच में रोंडा का साथ कर्ट एंगल ने दिया था। मई महीने में नाया जैक्स ने रोंडा राउजी को चैलेंज किया था और फिर मनी इन द बैंक पीपीवी में दोनों का सामना रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुआ। इस मैच को रोंडा ने डिसक्वॉलिफिकेशन से जीता जिसके बाद एलेक्सा ब्लिस ने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया और चैंपियनशिप जीती।
WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप का सफर
समरस्लैम में ब्लिस और राउजी का मैच हुआ और यहाँ रोंडा ने विमेंस चैंपियनशिप जीती। इसके बाद राउजी ने कई पीपीवी हैडलाइन भी किए। खबरों के अनुसार रोंडा रैसलमेनिया 35 को हैडलाइन करेंगी और फिर रिटायर हो जाएंगी।
फिनिशिंग मूव एंड सिग्नेचर मूव
फिनिशिंग मूव: आर्मबार
सिग्नेचर मूव: स्टैंडिंग रिवर्स काटा गुरुमा ( (समोअन ड्रॉप का मॉडिफाइड रूप)
प्रमुख टाइटल: रॉ विमेंस चैंपियनशिप (1 बार)
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series