WWE छोड़ चुके पूर्व चैंपियन के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी की झलक देखकर आपको भी होगी खुशी

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर आई अच्छी खबर (Photo: WWE.com)

Former WWE Superstar Welcomes Second Child: रोंडा राउजी (Ronda Rousey) महान एथलीट्स में से एक हैं। पहले उन्होंने MMA में खूब नाम कमाया और उसके बाद WWE में भी अपने काम से वाहवाही लूटी। राउजी को लेकर अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है। उन्होंने अपनी फैमिली के लिए खुशी के एक मौके पर सोशल मीडिया पर बड़ी घोषणा की है। इसके बारे में जानने के बाद फैंस को भी बढ़िया लगेगा।

Ad

रोंडा राउजी ने UFC में काफी लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने दुश्मनों को मिनटों में हराकर अपना दबदबा बनाया। इसी कारण से वो बहुत समय में फैंस के बीच प्रसिद्ध हो गई थीं। उन्होंने चैंपियनशिप भी प्राप्त की। UFC में सफल करियर के बाद उन्होंने WWE में एंट्री की। WWE ने रोंडा को अच्छा पुश दिया और फैंस का भी उन्हें जबरदस्त समर्थन मिला। इसका फायदा राउजी ने उठाया। राउजी ने तीन बार विमेंस वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। साल 2023 में उन्होंने WWE छोड़ने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

रोंडा इस समय अपने पति ट्रेविस ब्राउन के साथ फैमिली टाइम का आनंद ले रही हैं। इस कपल ने साल 2021 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। 25 जुलाई, 2024 को राउजी ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया था। रोंडा ने अब इंस्टाग्राम पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की। उन्होंने खास कैप्शन के साथ क्लिप और कुछ तस्वीरें शेयर कीं। रोंडा ने कहा,

हमारी छोटी बच्ची ने इस दुनिया में कदम रख लिया है। हम बहुत आभारी हैं कि वो बहुत स्वस्थ और सुरक्षित हैं।
Ad

WWE के ऊपर रोंंडा राउजी ने लगाए थे आरोप

WWE से जाने के बाद रोंडा राउजी का बर्ताव कंपनी के प्रति कुछ ठीक नहीं रहा। राउजी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी पब्लिश की थी, जिसमें उन्होंने WWE और विंस मैकमैहन के साथ बिताए गए अपने समय की आलोचना की थी। उन्होंने ये भी कहा कि अब उनकी WWE में दोबारा वापसी करने की इच्छा नहीं है। राउजी ने WWE में अपना आखिरी मुकाबला SummerSlam 2023 में शेना बैज़लर के खिलाफ लड़ा था। दोनों के बीच MMA रूल्स मैच हुआ था। राउजी को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, मुकाबला ज्यादा कुछ खास नहीं रहा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications